बड़ी खबरेंतकनीक अपडेटदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Qubo Smart Dash Cam : आप केवल ड्राइविंग पर दें ध्यान, यह कैमरा करते रहेगा खूबसूरत दृश्यों को रिकॉर्ड, बाद में इत्मीनान से निहारे

Hero Group के कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रैंड Qubo ने ऑटो टेक स्पेस में एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपना नया प्रोडक्ट Qubo Smart Dash Cam लॉन्च कर दिया है। इस प्रोडक्ट के साथ अब कार में सफर करते समय खूबसूरत दृश्यों को कैमरे में कैद कर पाएंगे। Qubo Smart Dash Cam शुक्रवार से देशभर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत कंपनी ने 4,290 रुपये रखी है। इसे ऐमजॉन इंडिया,  http://Quboworld.com के अलावा ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स से भी लिया जा सकेगा।

Qubo Smart Dash Cam Features

नए क्यूबो डैश कैम को आसानी से डैशबोर्ड पर लगाया जा सकता है। इस गैजेट को ड्राइविंग के दौरान तस्वीरों और वीडियो को रिकॉर्ड करने के इरादे से डिजाइन किया गया है और आपके व्हीकल के लिए एकदम सेफ है। कैमरे के साथ कंपनी ने एक यूजर-फ्रेंडली मोबाइल ऐप्लिकेशन भी लॉन्च किया है जो iOS और Android दोनों प्लैटफॉर्म को सपोर्ट करता है। इस डैश कैम से 1080 पिक्सल पर 30fps एचडी विडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इसके अलावा लाइव व्यू का ऑप्शन भी है।

डैशकैम में एक इनबिल्ट 6-axis G-सेंसर दिया गया है जो अचानक लगने वाले झटके को ऑटो-डिटेक्ट कर लेता है। यह गैजेट रिकॉर्ड होने वाली फुटेज को Event File फोल्डर में लॉक कर देता है जिसे आप अपने फोन पर Qubo App में एक्सेस कर सकते हैं।

इसके अलावा डैशकैम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड अलर्ट से सुनिश्चित होता है कि कुछ भी जरूरी चीज, रिकॉर्डिंग होने से रह ना जाए। इसमें दी गई वाइड डायनमिक रेंज (WDR) के साथ कम रोशनी में भी बढ़िया क्वॉलिटी की तस्वीरें मिलती हैं।

कंपनी का कहना है कि Qubo अब व्हीकल ओनरशिप अनुभव को और स्मार्ट व सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रैंड तीन सबकैटिगिरी के प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा। इनमें डैश कैमरा, स्मार्ट ट्रैकर और स्मार्ट एक्सेसरीज शामिल हैं। Qubo की स्मार्ट ऑटोमोटिव डिवाइस के साथ बहुत सारे उपभोक्ताओं की निजी जरूरतें पूरी होने में मदद मिलेगी।

News & Image Source :  https://www.jansatta.com/technology-news/hero-electronix-launches-qubo-smart-dash-cam-price-rs-4290-specifications-features/2194556/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button