बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

rape of minor : नाबालिग के साथ संतरे के बगीचे में दुष्कर्म, महाराष्ट्र का निवासी है आरोपी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

• विजय सावरकर, मुलताई
महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित एक ग्राम में एक नाबालिग के साथ संतरे के बगीचे में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक महाराष्ट्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मुलताई थाना क्षेत्र के एक ग्राम की निवासी 35 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। महिला ने बताया है कि 19 मई की शाम में महाराष्ट्र प्रदेश के अमरावती जिले के ग्राम गोरेगांव बेनोड़ा निवासी दिवाकर आहाके उसकी 12 साल की पुत्री को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा कर ले गया।

उसने ग्राम उमरी के पास संतरे के बगीचे में उसके साथ जबरदस्ती दुकृत्य किया। नाबालिक ने घर आकर उसके साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दिवाकर पिता डोमा आहाके के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 ( 3 ) और पास्को एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button