बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Sun Transit 2022: 15 मई से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत, ग्रहों के राजा सूर्य देव की रहेगी विशेष कृपा

Surya Planet Transit 2022: वैदिक पंचाग के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के अंदर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। जिसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। साथ ही ये राशि परिवर्तन किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी।

आपको बता दें कि मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के दाता सूर्य ग्रह 15 मई को वृष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिस पर शुक्र देव का आधिपत्य है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य का संबंध पिता, प्रशासनिक पद तथा समाज में मान-सम्मान से होता है। इसलिए सूर्य ग्रह के गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मेष राशि: आप लोगों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे स्थान में भ्रमण करेंगे। जिसे जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ था तो वो इस समय प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत देखने को मिल सकती है। वहीं इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है और कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन के भी योग हैं। अगर आपका व्यापार सूर्य ग्रह और गुरु ग्रह से जुड़ा है, तो यह समय आपको लाभकारी हो सकता है। वहीं मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव और मंगल देव में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।

कर्क राशि: आपकी राशि से सूर्य ग्रह का गोचर 11वें स्थान में होगा। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहते हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ के भी योग है। आपको बता दें कि यह समय किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा है और ऐसा करना इस दौरान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग और रियल स्टेट और होटल इंडस्ट्री से संबंधित बिजनेस करते हैं। उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।साथ ही इस समय आपके नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। साथ ही कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार चंद्र और सूर्य देव में मित्रता भाव है। इसलिए आपको यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

सिंह राशि: आपकी राशि के स्वामी खुद सूर्य देवता है। इसलिए आप लोगों के लिए गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही सूर्य देव आपके दशम भाव में गोचर करेंगे। जिसे , कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और अप्रेजल हो सकता है। इस दौरान आपकी कार्यशैली में सुधार देखने को मिल सकता है, जिससे आपकी ऑफिस में तारीफ हो सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों और सहकर्मियों क सहयोग मिल सकता है। वहीं बिजनेस में भी इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है। नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। साथ ही वाहन और प्रापर्टी का सुख भी प्राप्त हो सकता है। 

न्यूज एंड इमेज सोर्स : https://www.jansatta.com/author/jansatta-online/page/5/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button