bride on horse : देखा नहीं होगा आपने दुल्हन की एंट्री का ऐसा अंदाज, दूल्हा ही नहीं सभी बाराती भी पड़ गए हैरत में
• उत्तम मालवीय, बैतूल
इसमें कोई शक नहीं कि शादी हर किसी के जीवन का एक ऐसा मौका होता है जिसे कोई भी ताउम्र नहीं भूल पाता है। इस यादगार मौके को और भी रोचक, दिलचस्प और अविस्मरणीय बनाने के लिए लोग तरह-तरह के नवाचार भी करते रहते हैं। महानगरों में तो लगभग हर शादी में कुछ ना कुछ नया किया ही जाता है। लेकिन अब बैतूल जैसे जिले में होने वाली शादियों में भी कुछ ना कुछ हटकर होने लगा है।

अभी तक हमने दूल्हों के बारे में भी अधिक सुना है। कहीं दूल्हे ऊंट पर आ रहे हैं तो कहीं हाथी पर तो कहीं हेलीकॉप्टर से आ रहे हैं। इस बीच दुल्हनों ने भी विवाह मंडप में एंट्री का अंदाज बदला है। कुछ साल पहले कभी घूंघट की आड़ में शरमाते हुए दुल्हन की एंट्री होती थी। लेकिन अब दुल्हन कहीं डांस करते हुए एंट्री कर रही है तो कहीं और दूसरे अनूठे अंदाज में। इस बीच बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में दुल्हन ने एक नए ही अंदाज में विवाह मंडप में एंट्री की। यह देखकर बाराती और मेहमान भी हैरत में पड़ गए। देखें वीडियो 👇
दरअसल यहां दुल्हन ललिता घोड़ी पर बैठ कर मंडप में पहुंची। यह नजारा देख कर लोगों ने दुल्हन की अनोखे अंदाज में एंट्री का जोरदार स्वागत किया। ललिता का विवाह दांडीवाड़ा (होशंगाबाद) के दीपक के संग 9 मई को घोड़ाडोंगरी में संपन्न हुआ। घोड़ी पर बैठ कर आई दुल्हन का अंदाज दूल्हे दीपक को भी बहुत पसंद आया। उन्होंने दुल्हन का स्वागत किया। वहीं शादी समारोह में मौजूद लोग भी दुल्हन की इस अंदाज में एंट्री को लेकर चर्चा करते रहे।
देखें वीडियो… एसडीओपी साहेब ने अपनी नई नवेली दुल्हनिया को कराई साइकिल की सवारी



