बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भाजपा के त्रिदेव ही हैं पार्टी के असली हीरो: राजेश आहूजा ; चोपना मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में बोले प्रभारी

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी चोपना मंडल में त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री कमलेश सिंह, नर नारायण सेवा संस्थान के आदरणीय स्वामी, मंडल प्रभारी राजेश आहूजा, मंडल अध्यक्ष विजय पाल, मंडल सह प्रभारी विवेक जैन, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य तपन विश्वास, बूथ विस्तारक प्रभारी किशोर वरदे, मीडिया प्रभारी मनीष मिसर, महामंत्री सुरेश सेन, अरविंद धुर्वे, वरिष्ठ नेता सहदेव राय, सोशल मीडिया प्रभारी हरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी बापी बाईन, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मिता मंडल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दिनेश भ्रजवाल द्वारा भाजपा के महापुरुषों के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में चोपना मंडल प्रभारी राजेश आहूजा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करणीय कार्य विषय पर कहा कि भाजपा के त्रिदेव ही हमारे असली हीरो हैं। हम सब कार्यकर्ता इनके साथ मिलकर पार्टी के आदरणीय महापुरुषों को याद करते हुए संगठन के द्वारा बताए गए इन 22 करणीय कार्यों को ईमानदारी से करके संगठन को नई मजबूती प्रदान कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं की इसी निष्ठा को देखते हुए कहा जाता है कि इस देश में भाज पा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के दम पर चलती है। भाजपा में हर एक कार्यकर्ता ही भाजपा है।

कार्यक्रम में भाजपा ज़िला महामंत्री कमलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति पर चलने और पार्टी के विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के सम्बंध में विस्तार से अपने विचार रखे। जिन्हें कार्यकर्ताओं ने ध्यान पूर्वक सुना और उन्हें विस्तार देने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अगले चरण में सोशल मीडिया के उपयोग पर अपनी बात रखते हुए सोशल मीडिया प्रभारी संजीत चौधरी व मनीष मिसर ने कार्यकर्ताओं को ट्विटर, फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम व मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म व उनके उपयोग से सम्बंधित जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में आभार मीडिया प्रभारी बापी बाईन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संजय महतो, विक्रम विश्वास, सुरेश शील सहित शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक, प्रभारी, मंडल पदाधिकारी‌, बूथ विस्तारक, ऐप संचालक एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उपस्थित थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button