बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Suicide : पत्नी चाह रही थी फ्रीज खरीदना, नहीं खरीद पाया पति, तो महिला ने फांसी पर झूलकर कर दे दी जान

बैतूल। बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र के गौठाना में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसे लेकर प्रारंभिक तौर पर यह वजह सामने आ रही है कि पति द्वारा फ्रीज नहीं लेकर दिए जाने से पत्नि नाराज थी और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार गौठाना निवासी संगीता पति अमन वरवड़े (26) ने रविवार की शाम को घर में ही रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय महिला ने फांसी लगाई, उस समय घर पर वह अकेली थी। पति और बच्चे बाहर गए थे।

पति जब शाम को घर आया तो पत्नि फांसी पर लटकी मिली। इस पर उसने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। मृतिका का सोमवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के मामले में पति और परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की प्रथम दृष्टया बात यह सामने आई है कि घर में फ्रीज नहीं होने के कारण वह नाराज थी। कई बार पति को महिला ने फ्रीज खरीदने के लिए कहा, लेकिन किन्हीं कारणों से पति फ्रीज लेने की बात को टालते रहा। शनिवार को भी फ्रीज खरीदने को लेकर पति-पत्नि के बीच कहासुनी हो गई थी।

इसी विवाद में पत्नि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के संबंध में मृतिका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही आत्महत्या के संबंध में और जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button