बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

गर्भपात मामला : पुलिस ने आरोपी के माता-पिता की निशानदेही पर बोरवेल से जब्त किया भ्रूण


◼️ अंकित सूर्यवंशी, आमला
कोचिंग संचालक द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और फिर उसका गर्भपात कराए जाने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने वह भ्रूण भी जब्त कर लिया है, जिसकी हत्या कर दी गई थी। आरोपी कोचिंग संचालक के माता-पिता की निशानदेही पर यह भ्रूण पुलिस ने उस बोरवेल से निकलवाया जिसमें इसे साक्ष्य छिपाने के लिए फेंक दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों कोचिंग संचालक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने पर अवैध रूप से गर्भपात किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने कोचिंग संचालक, उसके सहयोगी माता-पिता के साथ ही अवैध रूप से गर्भपात करने वाली डॉ. वंदना कापसे को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल यह सभी जेल में हैं।

पांच माह का था भ्रूण

दुष्कर्म के आरोपी प्रकाश भोजेकर की मां माया भोजेकर और पिता प्रकाश भोजेकर ने बैतूल के करूणा हॉस्पिटल में गर्भपात कराने के बाद करीब 5 माह के इस भ्रूण को गांव में तालाब के पास स्थित सरकारी बोरवेल में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार बंद बोरवेल में करीब 150 फीट नीचे से भ्रूण को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उसके पेट और शरीर के नीचे का हिस्सा मिल गया है। इसे अब पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद उसके फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

◼️ female doctor arrested : महिला डॉक्टर गिरफ्तार, अस्पताल सील, दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का किया था गर्भपात, कोचिंग संचालक ने किया था रेप

◼️ license revoked : नाबालिग के गर्भपात मामले में करूणा हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त, सोनोग्राफी मशीन जब्त

◼️ one more action : करूणा अस्पताल का सोनोग्राफी का पंजीयन भी किया गया निरस्त

◼️ Police Remand : गर्भपात मामले में डॉ. वंदना कापसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, पुलिस करेगी पूछताछ

◼️ bail application rejected : गर्भपात की आरोपी डॉ. वंदना कापसे का जमानत आवेदन न्यायालय ने किया निरस्त

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button