बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Chaitra Shukla Pratipada : ग्यारह मंदिरों में ध्वज समर्पित कर नूतन वर्ष का अभिनंदन करेंगे विधायक निलय डागा, किया यह आह्वान

बैतूल। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर 2 अप्रैल को नवसंवत्सर हिंदू नव वर्ष का आरंभ हो रहा है। इस शुभ अवसर पर कांग्रेस विधायक निलय विनोद डागा वैदिक परंपरा से नव वर्ष का अभिनंदन करेंगे। वे शहर के 11 हनुमान मंदिरों में ध्वाजा समर्पित कर गुड़ी पाढ़वा, चैत्र, हिंदू नववर्ष का स्वागत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि विक्रम संवत 2079 को लेकर जहां सनातनियों में भारी उत्साह है, वहीं शहर के मंदिरों में भी व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। इसी तरह हिंदू नववर्ष को लेकर कांग्रेस विधायक द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। दरअसल, सनातन धर्म के मुताबिक चैत्र माह को धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण माना गया है। इस माह में ही हिंदू नववर्ष का आगमन भी होता है। इस हिसाब से यह माह हिंदू नववर्ष का पहला महीना भी होता है।

सांस्कृतिक धरोहर को बचाने वाला पुण्य दिवस

विधायक निलय डागा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को यह बताना जरूरी है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। नव संवत्सर सांस्कृतिक धरोहर को बचाने वाला पुण्य दिवस है, लेकिन लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। जिन अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उन्हीं अंग्रेजों का नया साल मनाने की परंपरा हावी है। एक जनवरी को कोई ऐसा काम नहीं हुआ जिसके लिए उस तिथि को याद किया जाए। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए सचेत होने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से वे शहर में 11 हनुमान मंदिरों में ध्वाजा समर्पित कर गुड़ी पाढ़वा, चैत्र, हिंदू नववर्ष का स्वागत करेंगे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि सूर्य की प्रथम किरण के साथ अपने अपने घरों में और मंदिरों में नव वर्ष का स्वागत करें, मेरी और मेरे परिवार की ओर से आप सभी को नूतन वर्ष के आगमन की ढेरों बधाईयाँ।

इन मंदिरों में पहुंचेंगे विधायक डागा

विधायक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विधायक निलय विनोद डागा 2 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले गुढ़ी-पाढ़वा हिंदू नववर्ष की शुरूआत शहर के 11 हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चन के साथ ध्वज समर्पित कर करेंगे। वे प्रात: 7.30 बजे बजरंग मंदिर अखाड़ा चौक टिकारी के लिए बसोड़ी मोहल्ले से पैदल ध्वज लेकर अखाड़ा मंदिर जाएंगे। जहां वे पूजा अर्चन कर ध्वज समर्पित करेंगे। इसके पश्चात 8.30 बजे देशबंधु वार्ड स्थित हनुमान मंदिर में, प्रात: 8.45 बजे हनुमान मंदिर मराठी मोहल्ला, प्रात: 9 बजे शिव मंदिर खंजनपुर, प्रात: 9:15 हनुमान मंदिर विकास नगर, प्रात: 9.30 बजे हनुमान मंदिर सिविल लाईन (गायत्री मंदिर के पास), प्रात: 10.30 बजे हनुमान मंदिर विनोबा वार्ड, प्रात: 10.45 बजे हनुमान मंदिर शंकर नगर, प्रात: 11 बजे हनुमान मंदिर रामनगर, प्रात: 11.15 बजे राम मंदिर जाकिर हुसैन वार्ड में, प्रात: 11.45 बजे हनुमान मंदिर तलैया मोहल्ला सदर में ध्वज अर्पण करेंगे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button