बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Good News : दो साल बाद फिर शुरू होगा स्विमिंग पूल, तैराकी के शौकीनों को नहीं होना पड़ेगा मायूस, कोरोना के चलते पड़ा था बंद

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    कोरोना काल में पिछले दो साल से बंद स्विमिंग पुल (swimming pool) पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के प्रयास से जल्द ही फिर से शुरू होगा। स्विमिंग पुल फिर से शुरू करने के लिए श्री खंडेलवाल ने नपा सीएमओ अक्षत बुंदेला से चर्चा की। जिस पर श्री बुंदेला ने 1 अप्रैल से स्विमिंग पुल फिर से शुरू करने का आश्वासन दिया है।

    सोमवार 28 मार्च को शहर के तैराकी सदस्यों ने पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की और उनसे कोरोना काल में पिछले दो वर्षों से बंद विवेकानंद वार्ड स्थित स्विमिंग पुल पुन: शुरू करने की मांग की। सदस्यों की मांग पर पूर्व सांसद श्री खंडेलवाल ने बैतूल नगर पालिका सीएमओ अक्षत बुंदेला से चर्चा कर स्विमिंग पुल पुन: शुरू करने को कहा।

    इस पर सीएमओ अक्षत बुंदेला ने 1 अप्रैल से स्विमिंग पुल शुरू करने का आश्वासन दिया है। स्विमिंग पुल पुन: शुरू होने की खबर से तैराकी सदस्यों में हर्ष व्याप्त है। स्विमिंग पुल बंद होने के कारण तैराकी के शौकीनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। यहां तक कि तैराक बनने के इच्छुक बच्चे जहां तैराकी सीख नहीं पा रहे थे वहीं तैराकी कर रहे बच्चों की प्रेक्टिस नहीं हो पा रही थी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button