बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन ने किया CM शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल में सोमवार दोपहर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने MP के CM शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर दिया। यूनियन की पदाधिकारी मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ केन्द्रीय श्रमिक संगठनों, अखिल भारतीय आंगनबाड़ी फेडरेशन के आह्वान पर 28-29 मार्च को होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हडताल की सूचना देने महिला एवं बल विकास कार्यालय जा रही थीं। इसी बीच शिवाजी चौक पर उन्होंने पुतला दहन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनीता राजपाल, महासचिव पुष्पा वाईकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थी।

    पुतला दहन के पश्चात कार्यालय में पहुंचकर सौंपे ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि केन्द्र सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ केन्द्रीय श्रमिक संगठनों एवं अभा आंगनवाडी वर्कर्स एण्ड हेल्पर्स फेडरेशन के आह्वान पर 28-29 मार्च 2022 को देश भर के मजदूर कर्मचारी दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हडताल पर रहेंगे।

    इस हड़ताल की प्रमुख राष्ट्रीय मांगों में महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को कर्मचारी के रूप में नियमित करने, तब तक न्यूनतम वेतन देने, न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये करने की मांगें शामिल हैं।

    इस दौरान आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन मध्य प्रदेश (सीटू) प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा मानदेय में की गई अनुचित कटौती का आदेश निरस्त कर काटी गयी राशि का एरियर सहित वापस करने, सेवा निवृत्ति पर कार्यकर्ता को 1 लाख एवं सहायिका को 75,000 रुपये का एक मुश्त राशि का घोषणा दिनांक से लागू कर सेवा निवृत्त सभी को राशि देने, महिला एवं बाल विकास के अंर्तगत आंगनवाडी परियोजनाओं सहित सार्वजनिक उद्योगों का निजीकरण की योजना को वापस लेने सहित मांग को लेकर 28 एवं 29 मार्च 2022 को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी केन्द्र बंद हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान 28 मार्च को जिला मुख्यालय एवं 29 मार्च को परियोजना स्तर पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जावेगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button