बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

उपचुनाव: सारणी और चिचोली में कांग्रेस प्रत्याशियों ने हासिल की विजय

बैतूल। जिले के 2 नगरीय निकाय सारणी और चिचोली में पार्षदों के 2 रिक्त सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने दोनों सीटें जीत ली हैं। भाजपा को दोनों जगह हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी के कई दिग्गजों ने उपचुनाव में प्रचार किया था। इसके बावजूद पार्टी के प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा।

सारनी में हुए उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने 36 वोट से चुनाव जीत लिया है। इस चुनाव में नोटा को भी 5 वोट मिले। रिटर्निंग ऑफिसर अनिल सोनी ने बताया सुबह 9 बजे चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी लीला भूमरकर को 286 मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी मीना खातरकर को 250 वोट मिले। दोनों प्रत्याशी से हटकर वार्ड के 5 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

नपाध्यक्ष पुत्री पूनम भारती का चुनाव जाति प्रमाण पत्र मामले में कलेक्टर द्वारा शून्य घोषित होने पर 6 मार्च को वार्ड में उपचुनाव के लिए मतदान हुए थे। जिसके परिणाम 9 मार्च को घोषित हुए। यह परिणाम कांग्रेस के समर्थन में आया। जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस समर्थकों ने जमकर जश्न मना। वहीं भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों को मायूसी हाथ लगी। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिलाध्यक्ष बाबला शुक्ला समेत कई बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था।

इधर चिचोली उप चुनाव भी कांग्रेस प्रत्याशी मंजू आर्य ने जीत लिया है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की अंजू उमाशंकर को 184 मतों से पराजित कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी मंजू को जहां 320 मत मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी को केवल 136 वोट मिले। इस जीत से कांग्रेसियों में खुशी है। परिणाम घोषित होते ही उन्होंने जमकर जश्न मनाया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button