बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

निबंध लिख कर जीत सकते हैं हजारों के इनाम, घर पर लिख कर भी भेज सकते हैं प्रविष्टि

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    वैश्विक डाक संघ (UPU) द्वारा 9 से 15 वर्ष तक के बच्चों हेतु अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2022 का आयोजन 13 मार्च 2022 को किया जा रहा है। जिसका विषय ‘प्रभावशाली व्यक्ति को यह बताते हुए पत्र लिखे कि उन्हें जलवायु संकट पर क्यों और कैसे कार्यवाही करनी चाहिए’ (Write a letter to someone influential explaining why and how they should take action on the climate crises) निर्धारित किया गया है। इस प्रतियोगिता में 9 वर्ष से 15 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। बेहतरीन निबंध लिखने वाले बच्चे हजारों रुपये के इनाम जीत सकते हैं।

    छिंदवाड़ा संभाग के डाकघर अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता दो प्रकार से आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष तौर पर शामिल होने के अलावा घर पर निबंध लिख कर भी भेजे जा सकते हैं।

    ऑफलाइन प्रतियोगिता के लिए छिंदवाड़ा डाक संभाग द्वारा परीक्षा स्थल चयनित कर 13 मार्च (दिन रविवार) को सुबह 10 से 11बजे तक प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इस हेतु प्रतिभागी को अपना आवेदन 7 मार्च (अंतिम तिथि) तक प्रेषित करना अनिवार्य है। जिसके पश्चात प्रतिभागियों को प्रवेश पत्र (Hal permit) जारी किये जाएंगे।

    इसके अलावा प्रतिभागी घर से भी अपनी प्रविष्टियाँ क्षेत्रीय नोडल अधिकारी (सहायक निदेशक (प्रथम) कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल, जबलपुर परिक्षेत्र जबलपुर-482001) को दिनांक 15.03.2022 तक केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रेषित कर भाग ले सकते हैं। स्पीड पोस्ट के अलावा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त प्रविष्टि को मूल्यांकन हेतु शामिल नहीं किया जायेगा।

    भाषा: पत्र को अंग्रेजी अथवा भारत के संविधान की 8 वीं अनुसूची में सम्मिलित भाषा में लिखा जा सकता है।

    शब्द सीमा: पत्र स्व हस्तलिखित होना चाहिए जिसकी अधिकतम शब्द सीमा 800 शब्द होगी।

    आयु: प्रतिभागी की आयु 9 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक होनी चाहिए। इस हेतु प्रतिभागी को आयु प्रामाणिकता जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा विद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र की छायाप्रति प्रविष्टि के साथ संलग्न कर भेजना अनिवार्य है।

    पेपर साइज: प्रतिभागी द्वारा रचना को पत्र (ए-4 आकार के पेपर) के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

    फोटोग्राफ्स: प्रतिभगी द्वारा आवेदन के साथ तीन पासपोर्ट आकार के फोटो भेजना आवश्यक है।

    Prize

    ◆ परिमंडल स्तर पर

    (a) First प्राइज Rs 25000 एवं प्रमाण पत्र

    (b) Second Prize Rs 10000 एवं प्रमाण पत्र

    (c) third prize: Rs 5000 एवं प्रमाण पत्र

    ◆ राष्ट्रीय स्तर पर

    (a) First प्राइज Rs 50000 एवं प्रमाण पत्र
    (b) Second Prize Rs 25000 एवं प्रमाण पत्र
    (c) third prize: Rs 10000 एवं प्रमाण पत्र

    परिमंडल स्तर पर प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ प्रविष्टियाँ निदेशालय भेजी जाएंगी एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त एक श्रेष्ठ प्रविष्टि इंटरनेशनल लेवल कॉम्पटिशन के लिए भेजी जाएगी।

    UPU (Universal Postal Union) द्वारा 3 विजताओं को प्रथम को गोल्ड, द्वितीय को सिल्चर एवं तृतीय को ब्रॉन्ज मेडल एवं सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button