बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

रोमानिया से भोपाल पहुंचा यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा छात्र दीपांशु, वतन पहुंचकर मिली राहत, आज आएगा पाढर

  • कृष्णकांत आर्य, पाढर
    यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा पाढर का छात्र दीपांशु विश्वकर्मा आखिरकर अपने वतन पहुंच गया है। वह गुरुवार सुबह मुंबई पहुंचा। इसके बाद शाम को मुंबई से फ्लाइट से वह रात में भोपाल पहुंचा। अब आज शुक्रवार को पाढर आएगा। लगभग एक सप्ताह दीपांशु समेत भारत के हजारों छात्रों की जान सांसत में रही। इस बीच कई मुसीबतों से वे जूझते रहे। वतन पहुंचने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है।

    पाढर निवासी शिक्षक उमेश विश्वकर्मा का पुत्र दीपांशु रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के दौरान यूक्रेन के विन्नित्स्या शहर में फंस गया था। भारतीय दूतावास के निर्देश पर दीपांशु 26 फरवरी को विन्नित्स्या शहर से बस करके रोमानिया बॉर्डर पहुंचा। रोमानिया बॉर्डर पर 24 घंटे तक माइनस दस डिग्री तापमान में रहने के बाद दीपांशु सहित अन्य भारतीय स्टूडेंट को रोमानिया ले जाया गया। यहां उन्हें एयरपोर्ट से 30 किलोमीटर दूर एक शेल्टर होम में रुकवाया गया था।

    यहां 2 दिन उसे ठहरना पड़ा। यूक्रेन की सीमा से बाहर आने पर उन्होंने थोड़ी राहत महसूस की। इस शेल्टर में बेहतर व्यवस्थाएं थी। यूक्रेन से निकलने के बाद 3 दिन तक वे सो तक नहीं पाए थे। यहां भरपूर नींद तो सभी ने ली, लेकिन जल्द से जल्द देश वापस पहुंचने का सभी को बेसब्री से इंतजार था।

    विशेष विमान से हुए मुंबई रवाना

    बुधवार शाम को आखिर वह पल आ ही गया, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। भारत सरकार द्वारा भारतीय छात्रों की वापसी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भेजे गए विशेष विमान से बुधवार रात्रि में दीपांशु समेत 200 छात्रों ने बुखारेस्ट से भारत के लिए उड़ान भरी। यह सभी छात्र गुरुवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे।

    शुक्रवार आएगा भोपाल से पाढर

    छात्र दीपांशु दिन भर मुंबई में रहने के बाद मुंबई से फ्लाइट से गुरुवार रात में भोपाल पहुंच गया है। यहां पर अपने भाई कुशल विश्वकर्मा के पास रात में रुकने के बाद शुक्रवार को पाढर आएगा। उसकी वापसी का सभी को इंतजार है। गौरतलब है कि मंगलवार को एएसपी नीरज सोनी और तहसीलदार प्रभात मिश्रा भी दीपांशु के घर पाढर पहुंचे थे। उन्होंने दीपांशु के माता-पिता सहित अन्य परिजनों को आश्वस्त किया था कि दीपांशु यूक्रेन से निकल गया है और उसकी शीघ्र वतन वापसी होगी।

    रोमानिया के एक शेल्टर में रुका है पाढर का दीपांशु, जल्द वतन वापसी की उम्मीद, भेजा वीडियो

    Live from Romania Border… प्रियांशु ने वीडियो शेयर कर बताया बॉर्डर पर मुसीबत में कट रहा समय, नहीं हो रहे कोई प्रयास

    Ukrain Update: शनिवार शाम को रोमानिया बॉर्डर के लिए रवाना हुआ पाढर का छात्र

    Live (देखें वीडियो)… यूक्रेन में फंसे बैतूल के छात्र ने बताए वहां के हालात, बोला- बहुत बुरे हैं हाल, आसपास ही हो रहे धमाके…

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button