बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस

बैतूल। जिले के मोहदा थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोटवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दामजीपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलरिया निवासी छोटू उर्फ संतोष बाबू परते (20) ने अपने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो इसकी सूचना गांव कोटवार को दी।
कोटवार की सूचना पर दामजीपुरा चौकी प्रभारी कैंडी धुर्वे और चंद्रकांता पर मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भिजवाया। परिजनों से भी पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।



