बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
कुएं में गिरने से 73 वर्षीय वृद्धा की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बैतूल। जिले के आठनेर थाना अंतर्गत गुनखेड़ गांव में कुएं में गिरने से एक 73 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर आठनेर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
यह भी पढ़ें… स्प्रिंकलर के नोजल बदलते समय कुएं में गिरने से युवक की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुनखेड़ निवासी चंद्रभागा पत्नी चिंधुजी चिलाते (73) का शव कुएं में मिला है। परिजनों ने मामले की सूचना आठनेर पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकलवा कर पीएम के लिए भिजवाया। यह हादसा कैसे हुआ यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
यह भी पढ़ें… कुएं में गिरने से 32 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच



