बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

15 और 16 मार्च से होगी कक्षा 9 वीं और 11 वीं की वार्षिक परीक्षा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    लोक शिक्षण संचालनालय (Directorate of Public Instruction) भोपाल ने कक्षा 9 वीं और 11 वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए टाइम टेबल घोषित कर दिया है। कक्षा 9 की परीक्षा 16 मार्च से जबकि 11 वीं की 15 मार्च से शुरू होगी। संचालक केके द्विवेदी ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यों को पत्र जारी कर सूचित कर दिया है।

    जारी पत्र में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 की कक्षा 9 वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी संलग्न कर उपलब्ध कराई जा रही है। समय सारणी अनुसार कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं की परीक्षा प्रातः 8:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएं।

    कक्षा 9 वीं और 11 वीं की परीक्षा का टाइम टेबल-👇🏻

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button