बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

लगातार दूसरे दिन भी जमी बर्फ, फसलों को कर रही बर्बाद

सभी फोटो: लोकेश वर्मा
  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    जिले में कड़ाके की ठंड और बर्फ जमने का सिलसिला आज भी जारी रहा। मलकापुर सहित जिले के कई हिस्सों में बेहद कम तापमान के कारण आज सुबह भी खेतों में बर्फ की चादर बिछी नजर आई। इससे फूलों वाली और सब्जियों की फसल को भारी नुकसान पहुंचना जारी है। इससे आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम पर भी असर पड़ सकता है।

    समूचा जिला बीते कई दिनों से कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। रात ही नहीं बल्कि दिन में भी अलाव जलाकर तापते हुए लोग नजर आ जा रहे हैं। पिछले 2 दिनों से तो तापमान बेहद कम चल रहा है। यही वजह है कि ओंस की बूंदें लगातार 2 दिनों से बर्फ का रूप ले रही है।

    शुक्रवार-शनिवार की रात को भी तापमान बेहद कम था। इसके चलते आज सुबह अधिकांश क्षेत्रों में बर्फ जमी नजर आई। बैतूल बाजार के उन्नत कृषक विनय वर्मा के अनुसार बर्फ जमने से फूलों वाली फसल के साथ ही सब्जियों की फसल को भारी क्षति पहुंच रही है। किसान इन्हें बचाने की भरपूर मशक्कत कर रहे हैं। लेकिन, प्रकृति के आगे बेबस, लाचार महसूस कर रहे हैं।

    शुक्रवार-शनिवार की रात का तापमान रहा 4.8 डिग्री
    उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने कंपकंपा दिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया है। तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग भोपाल ने चेतावनी जारी की थी कि बैतूल में तीव्र शीतलहर चलेगी मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी सटीक बैठ रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button