बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खेत जाने का कहकर निकला था, दो दिन बाद कुएं में मिला शव

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम जम्बाड़ी में बीते 5 दिसंबर से लापता युवक का मंगलवार को पड़ोसी खेत के कुएं में मिला है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। ग्राम जम्बाड़ी निवासी जगदीश पिता हीरालाल बरोदे ने थाने में सूचना दी कि उसकी मौसी का लड़का प्रकाश पिता छोटेलाल झरिया (43) किसानी करता है। बीते 5 दिसम्बर की सुबह 10 बजे घर से खेत जाने का बोलकर निकला था। वह वापस नहीं आया। उसे तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इस पर 6 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद शाम को तलाश करने निकले और प्रकाश के खेत के बगल में दयाराम डडोरे के खेत में स्थित बड़े कुएं में देखा तो एक व्यक्ति की कुएं में लाश दिखी। रूपेश और जगदीश ने कपड़े से प्रकाश की पहचान की। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं के बाहर निकाल कर पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button