ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

अपनी ससुराल में फांसी पर झूल गया 55 वर्षीय ग्रामीण

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम मायावाड़ी में एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नत्थू पिता श्यामराव खपरिये ने अपनी ससुराल में सोमवार रात में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिवार के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारकर घटना स्थल की जांच की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुलताई भेजा गया। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button