shahpur mandi betul: शाहपुर मंडी से बड़ी खबर: मक्का की तुलाई न होने पर किसानों का आक्रोश, देर रात पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार
Shahpur Mandi, Betul: Major development at Shahpur Mandi—farmers express outrage over the failure to weigh their maize; SDM and Tehsildar arrive late at night.

shahpur mandi betul: बैतूल। जिले की शाहपुर कृषि उपज मंडी में गुरुवार को मक्का की तुलाई में देरी से परेशान किसानों ने हंगामा कर दिया। कई दिनों से बंद मंडी खुलने के बाद बड़ी संख्या में किसान मक्का लेकर पहुंचे थे। व्यापारियों द्वारा उपज खरीदने के बावजूद देर रात तक तुलाई नहीं होने से किसान परेशान होते रहे। रात करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर की गई पोस्ट भी चर्चा का विषय बन गई।
किसानों की परेशानी की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष विक्की नायक, भारतीय जनता युवा मोर्चा बैतूल के जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव, गांव के वरिष्ठजन कमल किशोर परसाई, अनिल कुमार जैन और युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष गोपेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि रात में मंडी पहुंचे। उन्होंने किसानों से चर्चा की। इसके बाद शाहपुर एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं।
- यह भी पढ़ें : eklavya shiksha chhatravriti: 9वीं से कॉलेज तक की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार: एकलव्य छात्रवृत्ति योजना का दायरा 80% बढ़ा
मंडी अधिकारियों ने तुलाई में देरी का कारण व्यापारियों के तौल कांटों में समस्या और आवश्यक संसाधनों की कमी बताया। वहीं, एसडीएम ने दावा किया कि वे किसानों की समस्या को लेकर देर शाम मंडी पहुंचे थे और सुबह सभी किसानों की उपज तौल ली गई।
- यह भी पढ़ें : betul mandi bhav: किसान भाइयों के लिए जरूरी खबर: बैतूल मंडी में 24 से 26 अक्टूबर तक रहेगा अवकाश, देखें आज के रेट
देर रात तक तुलाई नहीं होने से मंडी की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। किसानों को उपज मंडी तक लाने में परिवहन खर्च और मेहनत लगती है। ऐसे में खरीदी के बाद भी तुलाई के लिए घंटों इंतजार करना उनकी परेशानी बढ़ाता है। घटना ने मंडी में तुलाई के पर्याप्त इंतजाम, व्यापारियों की व्यवस्था की निगरानी और किसानों को समय पर सुविधा उपलब्ध कराने की जरूरत को सामने ला दिया है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



