Swamitva Card Betul: कम प्रगति पर नाराज बैतूल कलेक्टर डॉ. सोनवणे: आठनेर और चिचोली तहसीलदार पर कार्रवाई के संकेत
Swamitva Card Betul: Betul Collector Dr. Sonawane expresses displeasure over slow progress; indications of action against the Tehsildars of Athaner and Chicholi.

Swamitva Card Betul: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने योजना के तहत सभी पात्र स्वामित्व कार्डधारियों को निशुल्क रजिस्ट्री का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुलताई,आठनेर एवं भैंसदेही तहसीलों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सभी तहसीलदारों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन प्रगति सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आठनेर एवं चिचोली तहसीलदार को अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : Amla Police Action: सहेली के घर छोड़ने के बहाने दरिंदगी: जंगल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजा गया
उन्होंने सभी तहसीलदारों को व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन तहसीलों में लक्ष्य कम है वे प्राथमिकता से अपने लक्ष्य को पूरा करें, ताकि पात्र स्वामित्व कार्डधारियों को निशुल्क रजिस्ट्री की सुविधा का लाभ समय पर मिल सके। बैठक में जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।
- यह भी पढ़ें : Betul Hospital Inspection: बैतूल के अस्पतालों में CMHO का औचक निरीक्षण, नर्सिंग ऑफिसर का वेतन काटने के निर्देश, एक को नोटिस
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



