बैतूल अपडेट

Betul Crime News: पुलिस ने किया चोरी के मामलों का पर्दाफाश: सोने-चांदी के गहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार, माल जब्त

Betul Crime News: Police crack theft cases; accused arrested with gold and silver jewelry, stolen goods seized.

Betul Crime News: पुलिस ने किया चोरी के मामलों का पर्दाफाश: सोने-चांदी के गहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार, माल जब्त
Betul Crime News: पुलिस ने किया चोरी के मामलों का पर्दाफाश: सोने-चांदी के गहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार, माल जब्त

Betul Crime News: बैतूल। साईंखेड़ा पुलिस ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक की नंबर प्लेट बदलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। मुख्य आरोपी बड़ा शातिर है। उस पर पहले से 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इधर थाना कोतवाली बैतूल पुलिस ने भी मोबाइल दुकान एवं युवा केंद्र में हुई चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया है। चोरी के आरोप में आरोपी सुरेश भलावी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी गया सामान बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 21 जुलाई को संतराम पिता अमरू निवासी बोदलपठार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई को शाम करीब 4 बजे अज्ञात आरोपी उसके घर की आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। इसी तरह 21 अगस्त को नंदकिशोर पिता साहेबराव पवार निवासी नयेगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी दिन शाम करीब 4.30 बजे अज्ञात आरोपियों ने उसके घर की गोदरेज में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। दोनों मामलों में जांच शुरू की गई।

संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ

पुलिस ने तीन संदिग्धों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उन्होंने उक्त चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। इस मामले में पंकज पिता पप्पू कवड़े (22) हमलापुर, हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता राजेन्द्र धुर्वे (22) और चमन उर्फ अमन पिता शंकर खंडाग्रे (28) दोनों निवासी चुन्नीढाना बैतूल को गिरफ्तार किया।

Betul Crime News: पुलिस ने किया चोरी के मामलों का पर्दाफाश: सोने-चांदी के गहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार, माल जब्त
Betul Crime News: पुलिस ने किया चोरी के मामलों का पर्दाफाश: सोने-चांदी के गहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार, माल जब्त

चोरी की बाइक का करते थे इस्तेमाल

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात तथा वारदात में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है। आरोपी इस मोटर साइकिल की नंबर प्लेट बदल-बदल कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार मुलताई न्यायालय में पेश किया गया।

चोरी गए यह जेवरात किए बरामद

पुलिस ने पहले मामले में चांदी की 02 जोड़ी पायल, सोने के 1 जोड़ी टॉप्स, बच्चे का चांदी का 1 जोड़ी चूड़ा, चांदी की 05 अंगूठियां और चांदी की 20 बिछिया बरामद की है। वहीं दूसरे मामले में सोने के 2 मंगलसूत्र, सोने का 1 हार, सोने के 1 जोड़ी टॉप्स, सोने की 02 अंगूठियां और चांदी की 01 जोड़ी पायल बरामद की है। चोरी की वारदात में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल भी जब्त की गई है।

Betul Crime News: पुलिस ने किया चोरी के मामलों का पर्दाफाश: सोने-चांदी के गहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार, माल जब्त
Betul Crime News: पुलिस ने किया चोरी के मामलों का पर्दाफाश: सोने-चांदी के गहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार, माल जब्त

मोबाइल दुकान और युवा केंद्र में हुई चोरियों का खुलासा, माल जब्त

बैतूल थाना कोतवाली पुलिस ने मोबाइल दुकान एवं युवा केंद्र में हुई चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया है। चोरी के आरोप में आरोपी सुरेश भलावी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी गया सामान बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि युवा केंद्र बैतूल से 9 एवं 10 अक्टूबर की रात अज्ञात आरोपी ने एक एलईडी टीवी, साउंड बॉक्स एवं खेल सामग्री चोरी कर ली थी। युवा केंद्र प्रभारी सुषमा गवली ने इसकी रिपोर्ट की थी। वहीं 1 अक्टूबर की रात सदर स्थित मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा 4 मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया था।

पुलिस ने संदेही सुरेश पिता अमरलाल भलावी (40) निवासी दनोरा की पहचान कर उसकी तलाश प्रारंभ की। 14 अक्टूबर को दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से सोनी कंपनी की एलईडी टीवी, साउंड बॉक्स, खेल सामग्री, 4 मोबाइल फोन, हेडफोन, अन्य चोरी गया सामान और घटना में प्रयुक्त रॉड बरामद किए गए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button