Amla Road Traffic Diversion: बैतूल में उर्स के दौरान बदला यातायात रूट, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी
Amla Road Traffic Diversion: Traffic route changed in Betul during Urs; alternative route issued for heavy vehicles.

Amla Road Traffic Diversion: बैतूल। जिला मुख्यालय के समीप स्थित उमरी दरगाह पर उर्स एवं सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाना है। इसके चलते पुलिस द्वारा विशेष यातायात प्रबंध किए गए हैं। खासतौर से इस मार्ग को आज 24 एवं कल 25 अगस्त को भारी और मंझोले वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है। इन वाहनों को परिवर्तित मार्ग से आवाजाही करना होगा।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 24 एवं 25 अगस्त को उमरी दरगाह में उर्स एवं सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के सम्मिलित होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान बैतूल शहर से लगभग 9 से 10 संदल उमरी दरगाह के लिए रवाना होंगे।
मध्यम एवं भारी वाहनों पर प्रतिबंध
कार्यक्रम के दौरान उमरी क्षेत्र में यातायात के बढ़ते दबाव एवं लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमलापुर जोड़ से बरसाली होते हुए आमला की ओर जाने वाले मध्यम एवं भारी वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इस प्रतिबंध के अंतर्गत सभी प्रकार के मालवाहक वाहन, बस, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य मध्यम तथा भारी वाहन शामिल रहेंगे।
इस मार्ग से करना होगा आवाजाही
इसी प्रकार आमला से बरसाली होते हुए बैतूल की ओर आने वाले मध्यम एवं भारी वाहनों को भी उक्त मार्ग से आवागमन न करते हुए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। ऐसे वाहन बरसाली से पंखा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग कर बैतूल की ओर आवागमन कर सकेंगे।
- यह भी पढ़ें : MP Rain Flood Relief: अतिवृष्टि से नुकसान पर मुआवजा और राशन: सीएम मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
अपील: सड़क पर खड़े न करें वाहन
उर्स एवं सामूहिक विवाह समारोह के दौरान ग्राम उमरी जोड़ एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की संख्या काफी अधिक रहने की संभावना है। पूर्व में यह देखा गया है कि कार्यक्रम में आने वाले लोग अपने वाहन सड़क के किनारे अथवा मुख्य मार्ग पर खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और अन्य वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है।
- यह भी पढ़ें : Betul Religious Conversion Case: प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने की साजिश नाकाम, भैंसदेही पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
इसे देखते हुए थाना यातायात बैतूल द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से विशेष अपील की है कि अपने दोपहिया एवं चार पहिया वाहन सड़क अथवा मुख्य मार्ग पर खड़े न करें। वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें।
संदल के दौरान वाहन चालक जुलूस के बीच अनावश्यक रूप से वाहन प्रवेश न कराएं तथा जुलूस के मार्ग में वाहन खड़ा न करें। संदल में शामिल श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अनुशासन बनाए रखें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



