Betul Online Investment Fraud: बैतूल पुलिस की बड़ी सफलता, करोड़ों की ऑनलाइन फ्रॉड का आरोपी आखिरकार गिरफ्तार
Betul Online Investment Fraud,Betul News,Cyber Fraud,Online Investment Scam,Robotrade App,Investment Fraud,Betul Police,Cyber Crime,Madhya Pradesh News,Financial Fraud,Online Scam,IT Act,Police Remand,Fraud Arrest,Digital Crime,Crime News,Betul Crime,Cyber Security,Scam Alert,Online Trading Scam

Betul Online Investment Fraud: पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए लगभग ₹1 करोड़ 93 लाख की ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी के मामले में पिछले डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से 05 दिवस की पुलिस रिमांड प्राप्त की है।
यह है घटना का विवरण
9 फरवरी 2025 को फरियादी कुलदीप राठौर, निवासी भग्गूढाना, गंज बैतूल द्वारा थाना बैतूल बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपीगण मिलन राठौर, पंकज उर्फ ज्ञानप्रकाश साहू, देवकृष्ण साहू एवं योगेश कुमार साहू ने ऑनलाइन रोबोट्रेड एप्लीकेशन के माध्यम से निवेश के नाम पर लगभग ₹1.93 करोड़ की धोखाधड़ी की गई है। रिपोर्ट पर थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 59/2025 धारा 420, 409, 467, 471 भारतीय दंड संहिता एवं 66-D आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान यह पूर्व में गिरफ्तार
विवेचना के दौरान आरोपी मिलन राठौर एवं पंकज उर्फ ज्ञानप्रकाश साहू को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। वहीं प्रकरण का एक अन्य आरोपी योगेश कुमार साहू (उम्र 35 वर्ष), निवासी पामवुड रेसिडेंसी, कातुलबोर्ड, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 05 दिवस के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से धोखाधड़ी की राशि एवं अन्य पहलुओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
- यह भी पढ़ें : Betul Love Affair Murder Case: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, कोर्ट ने महिला सहित तीन आरोपियों को सुनाई उम्रकैद
कार्रवाई में इनकी सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक विजयसिंह ठाकुर, सउनि मुलायम सिंह मौर्य, प्रधान आरक्षक अजय बरबड़े, आरक्षक ओमप्रकाश बंसोड़ एवं चालक प्रधान आरक्षक सुखराम पंवार की सराहनीय भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



