MP Road Project: मप्र को ₹4415 करोड़ की बड़ी सौगात, बैतूल-खंडवा समेत 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने माना आभार
MP Road Project: A major gift of ₹4,415 crore to Madhya Pradesh, will change the face of 4 districts including Betul and Khandwa, CM Mohan Yadav expressed gratitude.

MP Road Project: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कैबिनेट के आर्थिक मामलों की समिति द्वारा मध्यप्रदेश में 4,415.60 करोड़ रुपये की लागत वाली दो सड़क निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, इसलिए यहां विकास की रफ्तार पर भी दोगुनी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की इस महत्वपूर्ण सौगात से प्रदेश के जनजातीय बहुल जिले बैतूल, खंडवा, खरगौन और बड़वानी के समग्र विकास को तेज गति मिलेगी। साथ ही, हजारों स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि 3 जून को नई दिल्ली में हुई केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में एनएच-347बी के हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड पर मौजूदा इंटरमीडिएट लेन को पक्के शोल्डर स्टैंडर्ड के साथ 2-लेन की सड़क (125.01 किमी) में अपग्रेड करने तथा एनएच-347बी के देशगांव-जुलवानिया खंड (108.643 किमी) को हाइब्रिड एन्युटी मोड के तहत 2-लेन से 4-लेन सड़क में विस्तारित करने की मंजूरी दे दी गई है।
- यह भी पढ़ें : Mohan Yadav EV Car: देश में पहली बार: CM मोहन यादव ने काफिले में शामिल की EV, दिया विकसित भारत का संदेश
बेहतर होगी रोड कनेक्टिविटी
बताया गया है कि कुल 233.653 किमी लंबी इस परियोजना पर करीब 4,415.60 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना के तहत खरगौन जिले में 16.20 किमी लंबा एक ग्रीनफील्ड बाईपास भी विकसित किया जाएगा। यह उन्नत कॉरिडोर मध्यप्रदेश में बेहतर रोड कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा और 6 पीएम गतिशक्ति आर्थिक नोड्स को जोड़ते हुए मल्टीमॉडल एकीकरण को भी बढ़ावा देगा।
- यह भी पढ़ें : MP Cabinet Decisions 2026: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले: फ्री रजिस्ट्री, नए मेडिकल कॉलेज और छात्रों को सिली यूनिफॉर्म
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



