मध्यप्रदेश अपडेट

Development Projects MP: एमपी के इस शहर की बदलेगी तस्वीर! सीएम ने दी आयुर्वेदिक कॉलेज, स्कूल और सड़कों समेत करोड़ों की सौगात

Development Projects MP: This city in MP will see a transformation! The CM has announced gifts worth crores, including an Ayurvedic college, schools, and roads.

Development Projects MP: एमपी के इस शहर की बदलेगी तस्वीर! सीएम ने दी आयुर्वेदिक कॉलेज, स्कूल और सड़कों समेत करोड़ों की सौगात
Development Projects MP: एमपी के इस शहर की बदलेगी तस्वीर! सीएम ने दी आयुर्वेदिक कॉलेज, स्कूल और सड़कों समेत करोड़ों की सौगात

Development Projects MP: भोपाल/शाजापुर। आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले, खासकर उसके शुजालपुर की सूरत ही बदल जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 31 मई को इस जिले के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने यहां 388 करोड़ लागत से 43 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इनमें शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज-हॉस्पिटल और 4 सांदीपनि विद्यालय शामिल हैं। इस मौके पर सीएम यादव ने कांग्रेस और कांग्रेसियों को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं था, लेकिन जब से उनकी सरकार आई है, तब से विकास की बयार बह रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शाजापुर जिला विचारधारा की दृष्टि से सभी को अपनी ओर खींचता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम काल चल रहा है। उनकी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश के विकास ने नई ऊंचाइयों को छूआ है। हमारी सरकार भी उनके साथ कदम से कदम लगाकर विकास को गति दे रही है। हमारी सरकार विकास के मामले में नए-नए कीर्तिमान बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के शासनकाल में देश और प्रदेश परेशान थे। संभावनाओं के इस प्रदेश में वर्ष 2002-03 तक विकास के नाम पर कुछ नहीं था। नल-बिजली-पानी-सड़क का कुछ पता नहीं था। कांग्रेस अपने कर्मों का फल भोग रही है। इसलिए धीरे-धीरे करके उसका पूरे देश से सूपड़ा साफ हो रहा है।

Development Projects MP: एमपी के इस शहर की बदलेगी तस्वीर! सीएम ने दी आयुर्वेदिक कॉलेज, स्कूल और सड़कों समेत करोड़ों की सौगात
Development Projects MP: एमपी के इस शहर की बदलेगी तस्वीर! सीएम ने दी आयुर्वेदिक कॉलेज, स्कूल और सड़कों समेत करोड़ों की सौगात

कांग्रेस को लापरवाह नेता मुबारक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब देश पर संकट आता है, तो नेता प्रतिपक्ष भाग जाते हैं। जब प्रदेश में विकास कार्य हो तो कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हाय रे-हाय रे करता फिरता है। आजादी के बाद से कांग्रेस का ऐसा अध्यक्ष नहीं देखा, जिसका लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार ही भाग जाए। जो 40 हजार वोट से चुनाव हारा, वो कांग्रेस का अध्यक्ष है। कांग्रेस को इस तरह के अध्यक्ष मुबारक। ऐसे लोग सरकार बनाने का मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बलबूते पर केंद्र की सरकार बनाई। उनके मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अगर कोई है तो भारतीय जनता पार्टी है। यह हमारे लिए गर्व करने वाली बात है।

माफी मांगे कांग्रेस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 1956 में मध्यप्रदेश बना। उसके बाद कांग्रेस ने 55 साल में केवल 5 मेडिकल कॉलेज दिए। जबकि, हमारी सरकार ने 2 साल में 7 मेडिकल कॉलेज दिए हैं। 1956 से वर्ष 2002-03 तक सिंचाई का रकबा केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर में था। किसान मेहनत तो करना जानता था, लेकिन पानी-बिजली-सड़क न होने से परेशान रहता था। उसका परिणाम ये रहा कि वर्ष 2003 तक गेहूं के दाम नहीं बढ़े। जो गेहूं 1956 में 100 रुपये क्विंटल बिकता था, उसकी कीमत वर्ष 2002 में महज 450 रुपये क्विंटल हो सकी।

Development Projects MP: एमपी के इस शहर की बदलेगी तस्वीर! सीएम ने दी आयुर्वेदिक कॉलेज, स्कूल और सड़कों समेत करोड़ों की सौगात
Development Projects MP: एमपी के इस शहर की बदलेगी तस्वीर! सीएम ने दी आयुर्वेदिक कॉलेज, स्कूल और सड़कों समेत करोड़ों की सौगात

कांग्रेस सरकारी खरीद तो एक दाना नहीं करती थी। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि ये हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है, जो आज 2625 रुपये के दाम पर गेहूं खरीद रही है। यह किसान कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। कांग्रेस के समय केवल 7 आयुर्वेदिक कॉलेज थे, हमने 2 साल में 8 आयुर्वेदिक कॉलेज खोल रहे हैं। कांग्रेस के समय स्कूल में टाट-पट्टी नहीं मिलती थी, बिल्डिंग के नाम पर झाड़ के नीचे बैठकर पढ़ते थे, बरसात आते ही छु्टी हो जाती थी, आने-जाने के रास्ते नहीं थे। इस बात पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। जीतू पटवारी को अपने कांग्रेसी पूर्वर्जों के कर्मों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही सरकार

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि बंदर की उछल-कूद से शेर के शिकार करने में कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये भारतीय जनता पार्टी के शेर हैं, जिनकी वजह से सुशासन चलता है। हमारी सरकार गरीब-युवा-महिला-किसान सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जीवनभर के लिए भगवान राम के मंदिर पर ताला लगा आए थे, कांग्रेसी भगवान राम की जय बोलने में डरते हैं, भगवान राम के मंदिर के नाम पर इनको बुखार आ जाता है।

जीतू पटवारी बताए कि अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करके आए क्या। ये हमारी सरकार है जिसमें अयोध्या धाम में भी जय-जय श्री राम हो रहा है और भोजशाला में भी आनंद मन रहा है। तुम्हारी सरकार ने हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर सदैव लज्जित करने का काम किया। हमारी सरकार न्यायालय के निर्णय का पालन कराने का रिकॉर्ड बनाती है। 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएं

  • प्रौद्योगिकी महाविद्यालय का नया यूआईटी कैंपस शुजालपुर में स्थापित करने की घोषणा।
  • पुलिस चौकी शुजालपुर से कालापीपल तक टू लेन रोड निर्माण की घोषणा।
  • अकोदिया में महाविद्यालय खोला जाएगा।
  • गोलाना में बायपास रोड बनाया जाएगा।
  • शुजालपुर में पुलिस के लिए 80 आवास तैयार किए जाएंगे।
  • शुजालपुर थाना मंडी में पुलिसबल की वृद्धि की जाएगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button