मध्यप्रदेश अपडेट

Mohan Yadav Simplicity: सीएम मोहन यादव ने फिर जीता दिल, ट्रेवलर में सफर कर आम लोगों संग किया चाय-नाश्ता

Mohan Yadav Simplicity: CM Mohan Yadav won hearts again, traveled in a traveler and had tea and snacks with the common people.

Mohan Yadav Simplicity: सीएम मोहन यादव ने फिर जीता दिल, ट्रेवलर में सफर कर आम लोगों संग किया चाय-नाश्ता
Mohan Yadav Simplicity: सीएम मोहन यादव ने फिर जीता दिल, ट्रेवलर में सफर कर आम लोगों संग किया चाय-नाश्ता

Mohan Yadav Simplicity: भोपाल/इंदौर। इंदौर में 31 मई की शाम एक बार फिर ये देखने को मिला कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनता के इतने चहेते क्यों हैं। दरअसल, सीएम डॉ. यादव इंदौर के राजवाड़ा पहुंचे और यहां उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे अपने चिर-परिचित अंदाज में अचानक अन्ना भैया के नाश्ते की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने आम लोगों की तरह आम जनता के साथ बैठकर नाश्ता किया और चाय पी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई को लेकर और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की। उनके इस अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

Mohan Yadav Simplicity: सीएम मोहन यादव ने फिर जीता दिल, ट्रेवलर में सफर कर आम लोगों संग किया चाय-नाश्ता
Mohan Yadav Simplicity: सीएम मोहन यादव ने फिर जीता दिल, ट्रेवलर में सफर कर आम लोगों संग किया चाय-नाश्ता

दूसरी ओर, सीएम डॉ. यादव ने स्थानीय व्यवसायियों और नागरिकों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस बातचीत के बाद उन्होंने नाश्ते और चाय का बिल खुद ही भरा। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने बीच पाकर लोग उत्साहित हो गए। लोगों को उनका सहज और पारिवारिक व्यवहार अच्छा लगा। सीएम डॉ. यादव ने लोगों के बीच जाकर उनसे हाथ मिलाया। उन्होंने मासूम बच्चियों को दुलार किया। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खींचने की भी कोशिश की।

Mohan Yadav Simplicity: सीएम मोहन यादव ने फिर जीता दिल, ट्रेवलर में सफर कर आम लोगों संग किया चाय-नाश्ता
Mohan Yadav Simplicity: सीएम मोहन यादव ने फिर जीता दिल, ट्रेवलर में सफर कर आम लोगों संग किया चाय-नाश्ता

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सादगी से जनसेवा के संकल्प का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने इंदौर में एचआर ग्रीन से राजवाड़ा तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर बस में सफर किया। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और चलती बस से ही नागरिकों का अभिवादन किया।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button