टेक/ऑटो

Mahindra XEV 9e Cinelux Edition लॉन्च: 500KM रेंज, 79kWh बैटरी और लग्जरी फीचर्स के साथ 29.35 लाख में एंट्री

Mahindra XEV 9e Cinelux Edition: तीन बड़ी स्क्रीन और 16 स्पीकर साउंड सिस्टम से सिनेमाघर जैसा अनुभव

Mahindra XEV 9e Cinelux Edition लॉन्च: 500KM रेंज, 79kWh बैटरी और लग्जरी फीचर्स के साथ 29.35 लाख में एंट्री
Mahindra XEV 9e Cinelux Edition लॉन्च: 500KM रेंज, 79kWh बैटरी और लग्जरी फीचर्स के साथ 29.35 लाख में एंट्री

Mahindra XEV 9e Cinelux Edition: इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाते हुए महिंद्रा ने अपनी नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e का खास सिनेलक्स एडिशन पेश कर दिया है। दमदार बैटरी, शानदार इंटीरियर और अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह मॉडल लग्जरी सेगमेंट में कंपनी की मजबूत दावेदारी पेश करता है।

79 kWh क्षमता की बैटरी

महिंद्रा ने XEV 9e का सिनेलक्स एडिशन टॉप-ऑफ-द-लाइन पैक थ्री वेरिएंट पर आधारित किया है। इसमें 79 kWh क्षमता की बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह कार 500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर सकती है। यह एडिशन अब दो नए प्रीमियम रंगों सैटिन ब्लैक और सैटिन व्हाइट में उपलब्ध होगा।

आधुनिक सुविधाओं की भरमार

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में सामने की विंडस्क्रीन पर विजन-एक्स एआर हेड्स-अप डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा आईडेंटिटी ड्राइवर और ऑक्यूपेंट मॉनिटरिंग सिस्टम, हैंड्सफ्री पार्किंग और सिक्योर 360 जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कार में कैंप, कीप और पॉपाल एचवीएसी मोड, कस्टम ड्राइव मोड, डिजिटल की, सिक्योर 360 प्रो और पर्सनल यूजर प्रोफाइल जैसी उन्नत तकनीक भी मिलती है। मनोरंजन के लिए इसमें तीन बड़ी स्क्रीन दी गई हैं, जो सिनेमाघर जैसा अनुभव देती हैं। साथ ही 16 स्पीकर्स वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें : Car Loan vs Cash: कार खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित, कैश देना सही या लोन लेना ज्यादा फायदेमंद?

कार का इंटीरियर है लाजवाब

कार का अंदरूनी हिस्सा चेस्टनट ब्राउन और ब्लैक रंग के सॉफ्ट लेदर जैसी फिनिश के साथ तैयार किया गया है। सीटिंग और केबिन डिजाइन ऐसा है कि सवारी के दौरान प्राइवेट लाउंज जैसा आराम महसूस हो।

एक्स-शोरूम कीमत 29.35 लाख

इस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 29.35 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार इसकी बुकिंग 2 मार्च से शुरू हो रही है, जबकि डिलीवरी 10 मार्च 2026 से शुरू कर दी जाएगी। बुकिंग के सिर्फ आठ दिन बाद ही ग्राहकों तक कार पहुंचाने की तैयारी की गई है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button