मिला जुला

Gwalior Nagpur Mega Highway: ग्वालियर से नागपुर तक मेगा हाईवे कॉरिडोर का रास्ता साफ, महज 10 घंटे में होगा सफर, सीधी जुड़ेगी दिल्ली

Gwalior Nagpur Mega Highway: बनेगा 569 किमी लम्बा सिक्स लेन, 40 हजार करोड़ की परियोजना, दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी की तैयारी

Gwalior Nagpur Mega Highway: ग्वालियर से नागपुर तक मेगा हाईवे कॉरिडोर का रास्ता साफ, महज 10 घंटे में होगा सफर, सीधी जुड़ेगी दिल्ली
Gwalior Nagpur Mega Highway: ग्वालियर से नागपुर तक मेगा हाईवे कॉरिडोर का रास्ता साफ, महज 10 घंटे में होगा सफर, सीधी जुड़ेगी दिल्ली

Gwalior Nagpur Mega Highway: आने वाले समय में मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने वाली एक बड़ी सड़क परियोजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। ग्वालियर से बैतूल होते हुए नागपुर तक प्रस्तावित मेगा हाईवे कॉरिडोर को लेकर केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। इस मार्ग के बन जाने से उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सफर आसान और तेज हो जाएगा।

घोषणा के बाद तेज हुई प्रक्रिया

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने की शुरुआती औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से सिवनी जिले में लखनादौन और खवासा के बीच मौजूद सड़क पर चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों को सुधारने, अंडरपास और जरूरी पुलों के निर्माण के लिए कंसल्टेंट एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

569 किलोमीटर लंबा सिक्स लेन मार्ग

यह प्रस्तावित कॉरिडोर करीब 569 किलोमीटर लंबा होगा और इसे छह लेन में विकसित किया जाएगा। यह मार्ग मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल से गुजरते हुए नागपुर तक पहुंचेगा। इसके तैयार होने के बाद ग्वालियर से नागपुर की यात्रा लगभग 10 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इससे यात्रियों के साथ-साथ व्यापारिक परिवहन को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

ग्रीनफील्ड या चौड़ीकरण पर विचार

करीब 40 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को नए रूट पर बनाया जाए या मौजूदा सड़क को चौड़ा किया जाए, इस पर मंत्रालय स्तर पर चर्चा जारी है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि इतनी लंबी दूरी और बजट को देखते हुए इसे ग्रीनफील्ड यानी नए अलाइनमेंट पर विकसित किया जा सकता है।

दिल्ली-नागपुर कनेक्टिविटी की संभावना

इस कॉरिडोर को आगरा-ग्वालियर प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसा होने पर यह मार्ग दिल्ली से नागपुर तक सीधी कनेक्टिविटी देने में सक्षम होगा। साथ ही एक्सप्रेस-वे के आसपास लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने की योजना है, जिससे उत्तर भारत से आने वाला माल आसानी से महाराष्ट्र और आगे दक्षिण भारत तक पहुंच सकेगा। यह परियोजना मध्यप्रदेश को उत्तर और दक्षिण भारत के बीच एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button