मध्यप्रदेश अपडेट

MP Viral News: अचानक रईस बन गए इस गांव के लोग, तनी बिल्डिंगें, आई लग्जरी कारें, कैसे हुआ यह चमत्कार

MP Viral News: ऑपरेशन मैट्रिक्स में 20 आरोपी गिरफ्तार, 7 लग्जरी कारें और करोड़ों की संपत्ति जब्त

MP Viral News: अचानक रईस बन गए इस गांव के लोग, तनी बिल्डिंगें, आई लग्जरी कारें, कैसे हुआ यह चमत्कार
MP Viral News: अचानक रईस बन गए इस गांव के लोग, तनी बिल्डिंगें, आई लग्जरी कारें, कैसे हुआ यह चमत्कार

MP Viral News: आलीशान मकान, चमचमाती गाड़ियां और हाथों में महंगे मोबाइल… कुछ ही महीनों में एक गांव की तस्वीर पूरी तरह बदल गई। जहां कभी लोग गुजारा करने के लिए संघर्ष करते थे, वहां अब करोड़ों की संपत्ति नजर आने लगी। लेकिन इस अचानक आई दौलत के पीछे की सच्चाई चौंकाने वाली है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि यह समृद्धि साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग के जरिये हासिल की गई थी।

करेरा बना साइबर ठगी का केंद्र

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले का करेरा क्षेत्र पिछले एक-दो साल में तेजी से चर्चा में आया। गांव में बड़े-बड़े मकान बन गए, महंगी कारें आ गईं और कई परिवारों की आर्थिक स्थिति अचानक मजबूत हो गई। लेकिन यह बदलाव किसी वैध व्यवसाय या खेती-बाड़ी से नहीं, बल्कि साइबर अपराध से जुड़ा निकला। करेरा और पिछोर इलाके में संगठित तरीके से साइबर ठगी का नेटवर्क खड़ा कर लिया गया था, जिसकी कार्यशैली झारखंड के जामताड़ा जैसी बताई जा रही है।

संदिग्ध खातों की सूची से हुआ खुलासा

मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब भोपाल में 80 संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी सामने आई। जांच आगे बढ़ी तो इन खातों के तार शिवपुरी जिले से जुड़े मिले। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि गहन पड़ताल के बाद करेरा और पिछोर क्षेत्र में सक्रिय साइबर गिरोह का पता चला। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई और पूरे नेटवर्क को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।

अश्लील चैटिंग और वीडियो से ब्लैकमेलिंग

जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और विभिन्न मोबाइल एप के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। वे महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाते, अश्लील बातचीत करते और वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्डिंग कर लेते थे। इसके बाद पीड़ितों को दुष्कर्म या चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूले जाते थे। तथाकथित डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर केस निपटाने के नाम पर मोटी रकम ली जाती थी। इस पूरे नेटवर्क में महिलाएं भी शामिल थीं।

ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत बड़ी कार्रवाई

राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेशभर में ऑपरेशन मैट्रिक्स चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शिवपुरी पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए और 20 महिला-पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के लिए नौ विशेष टीमें बनाई गई थीं।

बरामद हुई करोड़ों की संपत्ति

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल फोन, सात चार पहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल, एक लाख 20 हजार रुपए नकद, सात बैंक पासबुक, 16 एटीएम कार्ड और कई सिम कार्ड जब्त किए हैं। कुल मिलाकर करीब एक करोड़ सात लाख रुपए की संपत्ति बरामद की गई है। सात लग्जरी कारें भी जब्त की गईं। जानकारी के अनुसार एक आरोपी ने हाल ही में महंगा मकान भी खरीदा था।

अन्य वित्तीय धोखाधड़ी का भी खुलासा

पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह केवल ब्लैकमेलिंग तक सीमित नहीं था। क्रेडिट कार्ड से अवैध निकासी, फर्जी लोन मंजूरी और अन्य वित्तीय गड़बड़ियों के मामले भी सामने आए हैं। आरोपियों द्वारा HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY और COMET जैसे ऑनलाइन एप का इस्तेमाल कर लोगों को जाल में फंसाया जाता था।

पुलिस ने की लोगों से यह अपील

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने लोगों से अपील की है कि अनजान नंबरों या संदिग्ध प्रोफाइल से आने वाली वीडियो कॉल और चैट से सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

गांव में आई अचानक समृद्धि का सच सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button