बैतूल अपडेट

Fake E-KYC APK Cyber Fraud: E-KYC अपडेट के बहाने साइबर ठगी, APK फाइल से मोबाइल पर कब्जा कर 6.77 लाख उड़ाए

Fake E-KYC APK Cyber Fraud: बैतूल में बैंक अधिकारी बनकर कॉल, व्हाट्सएप पर भेजी APK फाइल; तीन दिन में क्रेडिट कार्ड और जंबो लोन से निकाली बड़ी रकम

Fake E-KYC APK Cyber Fraud: E-KYC अपडेट के बहाने साइबर ठगी, APK फाइल से मोबाइल पर कब्जा कर 6.77 लाख उड़ाए
Fake E-KYC APK Cyber Fraud: E-KYC अपडेट के बहाने साइबर ठगी, APK फाइल से मोबाइल पर कब्जा कर 6.77 लाख उड़ाए

Fake E-KYC APK Cyber Fraud: बैतूल में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए बेहद चालाकी से लाखों रुपये की ठगी कर ली। खुद को बैंक अधिकारी बताकर पहले भरोसा जीता गया, फिर एक APK फाइल डाउनलोड कराई गई। जैसे ही फाइल इंस्टॉल हुई, मोबाइल पर ठगों का नियंत्रण हो गया और तीन दिन के भीतर खाते से बड़ी रकम निकाल ली गई।

बैंक अधिकारी बनकर किया संपर्क

मालवीय वार्ड, खंजनपुर बैतूल निवासी 62 वर्षीय विनय कुमार भावसार ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल नंबर 8293093465 से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अनिल अग्रवाल बताते हुए खुद को एचडीएफसी बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर बताया। उसने कहा कि उनका E-KYC अपडेट होना जरूरी है, नहीं तो बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Cyber Fraud Pensioners: पेंशनरों को साइबर ठग बना रहे निशाना, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट, जानें ठगी का तरीका

APK फाइल भेजकर हासिल किया एक्सेस

बातचीत के दौरान आरोपी ने व्हाट्सएप पर “HDFC Page Update” नाम की एक APK फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने के लिए कहा। फरियादी के iPhone में फाइल इंस्टॉल नहीं हो पाई तो आरोपी ने दूसरे एंड्रायड फोन में इसे डाउनलोड कराने की सलाह दी। जैसे ही फाइल इंस्टॉल हुई, मोबाइल का नियंत्रण ठग के हाथ में चला गया। इसके बाद कॉल और मैसेज अपने आप दूसरी जगह जाने लगे, जिससे पीड़ित को संदेह हुआ।

तीन दिन में निकाले 6.77 लाख रुपये

3 नवंबर से 5 नवंबर 2025 के बीच आरोपी ने फरियादी के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए कई ट्रांजेक्शन किए। इतना ही नहीं, जंबो लोन भी लिया गया। कुल मिलाकर 6 लाख 77 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई। जब तक पीड़ित को पूरी जानकारी मिली, तब तक खाते से पैसा जा चुका था।

Cyber Fraud : कानूनी कार्रवाई या मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी मिले तो यहां करें शिकायत

शिकायत दर्ज, जांच शुरू

घटना का पता चलने पर 5 नवंबर 2025 को पीड़ित ने राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का एक्नॉलेजमेंट नंबर 32111250036599 है। इसके बाद थाना गंज में उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी ने अपराध क्रमांक 39/2026 दर्ज किया। प्रकरण में धारा 318(4) और 319(2) बीएनएस के तहत मामला कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

साइबर ठगों की नई चाल

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि इन दिनों साइबर अपराधी खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वे KYC अपडेट, लोन, बिजली बिल, पार्सल डिलीवरी या इनाम का झांसा देकर संदिग्ध लिंक या APK फाइल भेजते हैं। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल में हानिकारक सॉफ्टवेयर सक्रिय हो जाता है, जिससे ठगों को पूरा नियंत्रण मिल जाता है।

APK फाइल से कैसे होता है नुकसान

ऐसी फाइल इंस्टॉल होने के बाद ठग मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर लेते हैं। इसके जरिए वे ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड और बैंकिंग ऐप की जानकारी देख सकते हैं। कई मामलों में क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है।

पुलिस ने की लोगों से यह अपील

पुलिस ने लोगों से कहा है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें। बैंक से जुड़ी जानकारी या ओटीपी किसी को न दें। केवल अधिकृत बैंक ऐप या आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। अगर कोई खुद को बैंक अधिकारी बताकर कॉल करे तो संबंधित शाखा से सीधे संपर्क कर पुष्टि जरूर करें।

ठगी होने पर तुरंत उठाएं ये कदम

यदि कोई साइबर धोखाधड़ी हो जाए तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और नजदीकी थाने या साइबर सेल को जानकारी दें। समय पर शिकायत करने से रकम को फ्रीज कराने की संभावना बढ़ जाती है।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने कहा कि एक APK फाइल आपकी वर्षों की जमा पूंजी को खतरे में डाल सकती है। बैंक कभी भी व्हाट्सएप के जरिए APK फाइल भेजकर KYC अपडेट नहीं कराते। सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button