बैतूल अपडेट

CM Helpline Negligence Betul: सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा एक्शन: बैतूल में 28 अफसरों को शोकॉज नोटिस, वेतन कटौती की चेतावनी

CM Helpline Negligence Betul: शिकायतों के समय पर निराकरण नहीं होने पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी सख्त, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वेतन से होगी कटौती

CM Helpline Negligence Betul: सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा एक्शन: बैतूल में 28 अफसरों को शोकॉज नोटिस, वेतन कटौती की चेतावनी
CM Helpline Negligence Betul: सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा एक्शन: बैतूल में 28 अफसरों को शोकॉज नोटिस, वेतन कटौती की चेतावनी

CM Helpline Negligence Betul: बैतूल। जिले में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के समय पर निराकरण नहीं होने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर 28 अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर वेतन कटौती की कार्रवाई होगी।

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में गंभीर नाराजगी जताई। जांच में सामने आया कि कई शिकायतों का तय समय-सीमा में समाधान नहीं किया गया और कुछ प्रकरणों में जवाब भी दर्ज नहीं हुआ। इसे गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए कलेक्टर ने 28 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं।

इन विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई

ऊर्जा विभाग के सहायक प्रबंधक सीएल साकोम, यवन कुमार उइके, क्षितिज मरावी, मनोज इनवाती, योगेश अहिरकर, विजय गुजरे, जेई दीपक सोलंकी, सहायक प्रबंधक नितिन आसरेकर, राकेश पवार, प्रबंधक श्रीमती दीपशिखा इनवाती और सहायक प्रबंधक संतोष कुमार चंदेल को नोटिस दिया गया है।

इसी तरह किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (खाद्य) ललित लहरपुरे, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष कुमार कुमरे, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के सीएमओ अरुण श्रीवास्तव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जनपद पंचायत बैतूल की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी राय को भी नोटिस जारी हुआ है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ प्रभारी गीता मालवीय और सीडीपीओ संगीता धुर्वे, राजस्व विभाग के तहसीलदार शाहपुर टी. विस्के, तहसीलदार प्रभातपट्टन यशवंत सिंह गिन्नारे और तहसीलदार मुलताई संजय बरैया भी कार्रवाई की जद में आए हैं।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के औषधि निरीक्षक संजीव जादौन, जनपद पंचायत प्रभात पट्टन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आंचल पवार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीजा पवार, जनपद पंचायत भैंसदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश चौहान, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिभा जैन, जनपद पंचायत मुलताई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मपाल सिंह मशराम और श्रम पदाधिकारी धम्मदीप भगत को भी नोटिस जारी किया गया है।

वेतन में कटौती की दी चेतावनी

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को तय समय में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया या समय पर प्रस्तुत नहीं किया गया, तो प्रत्येक लंबित शिकायत के अनुसार, जितने दिन शिकायत बिना अटेंड रही उतने अनुपात में वेतन से कटौती की जाएगी।

कलेक्टर ने दो टूक कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button