एक एकड़ में करोड़ों की खेती! Malabar Neem Farming से 10 साल में बन सकती है 1 करोड़ की संपत्ति
Malabar Neem Farming: कम लागत, तेज ग्रोथ और लकड़ी की भारी मांग – मिलिया डूबिया की खेती किसानों के लिए बन सकती है लंबी अवधि का बड़ा निवेश

Malabar Neem Farming: क्या सिर्फ एक एकड़ जमीन से दस साल में करोड़ों की संपत्ति तैयार की जा सकती है? सुनने में यह बात असंभव सी लगती है, लेकिन बागवानी से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि सही योजना और देखभाल के साथ यह संभव है। मिलिया डूबिया, जिसे मालाबार नीम के नाम से भी जाना जाता है, ऐसी ही एक प्रजाति है जो लंबे समय में बड़ी आमदनी का आधार बन सकती है।
मिलिया डूबिया क्यों है खास
विशेषज्ञों के अनुसार यदि किसान एक एकड़ भूमि में नियमानुसार मिलिया डूबिया के पौधे लगाते हैं और उनकी नियमित देखभाल करते हैं, तो दस वर्षों में यह खेती बड़ी संपत्ति में बदल सकती है। करीब दस साल में ये पौधे मजबूत और ऊंचे पेड़ों का रूप ले लेते हैं, जिनसे अच्छी मात्रा में लकड़ी प्राप्त होती है। अनुमान है कि एक एकड़ में लगभग 350 पौधे लगाए जा सकते हैं, और समय आने पर इनसे मिलने वाली लकड़ी की कीमत करीब एक करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
- यह भी पढ़ें : Bharat VISTAAR Platform: भारत-VISTAAR लॉन्च: अब एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी किसानों को मौसम, मंडी भाव और फसल सलाह
कम लागत में होती शुरुआत
करीब 25 वर्षों से व्यावसायिक पौधों की खेती कर रहे शांभवी बायोटेक के संचालक रविकांत पांडे बताते हैं कि मालाबार नीम का एक पौधा लगभग 30 रुपये में उपलब्ध हो जाता है। यदि पौधों को दस फीट की दूरी पर लगाया जाए तो एक एकड़ खेत में करीब 350 पौधे समा सकते हैं। इन पौधों को तैयार करने में शुरुआती खर्च लगभग 11 हजार रुपये बताया गया है, जो अन्य व्यावसायिक फसलों की तुलना में काफी कम है।
छह साल में अच्छी आमदनी
जानकारों का कहना है कि मालाबार नीम के पेड़ छह वर्ष में इतने विकसित हो जाते हैं कि उनकी लकड़ी बेची जा सके। एक पेड़ से लगभग 10 क्विंटल तक लकड़ी मिल सकती है। यदि इसकी कीमत 600 रुपये प्रति क्विंटल मानी जाए तो एक पेड़ से लगभग 6000 रुपये की आय संभव है। इस तरह 350 पेड़ों से छह साल में लगभग 21 लाख रुपये की आमदनी हो सकती है।
- यह भी पढ़ें : Cucumber Early Farming: फरवरी में शुरू करें खीरे की अगेती खेती, 45 दिन में तैयार फसल से दोगुना होगा मुनाफा
दस साल में बढ़ जाती है कीमत
यदि किसान पेड़ों को दस साल तक बढ़ने दें, तो उनकी लकड़ी की गुणवत्ता और मूल्य दोनों बढ़ जाते हैं। इस समय लकड़ी को सीधे फर्नीचर उद्योग को बेचा जा सकता है, जहां इसकी कीमत करीब 1000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक बताई जाती है। दस वर्ष में एक पेड़ से लगभग 30 से 50 स्क्वायर फीट लकड़ी मिल सकती है। यदि न्यूनतम 30 स्क्वायर फीट का अनुमान भी लगाया जाए तो एक पेड़ की कीमत करीब 30 हजार रुपये तक पहुंच सकती है। इस आधार पर एक एकड़ में लगे 350 पेड़ों से एक करोड़ रुपये से अधिक की कमाई संभव बताई जाती है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com


