Varad Khandelwal Marriage: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के पुत्र वरद का विवाह तय, शिवरात्रि पर आशी से रोका सेरेमनी
Varad Khandelwal Marriage: Betul में पारिवारिक समारोह में Varad Khandelwal और Aashi Mirani की रोका सेरेमनी संपन्न, शुभचिंतकों ने दी बधाई

Varad Khandelwal Marriage: बैतूल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के परिवार में खुशियों का माहौल है। उनके पुत्र वरद खंडेलवाल का रिश्ता तय हो गया है। शिवरात्रि के पावन अवसर पर दोनों परिवारों की मौजूदगी में रोका समारोह आयोजित किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा आरडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की डायरेक्टर रितु खंडेलवाल के पुत्र तथा भारतीय एग्रो क्लस्टर के डायरेक्टर वरद खंडेलवाल जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। रविवार को शिवरात्रि के शुभ दिन उनका वैवाहिक संबंध लैंडमार्क होटल के संचालक संजय मिराणी और ममता मिराणी की पुत्री आशी के साथ तय हुआ।
लैंडमार्क होटल परिसर स्थित मिराणी निवास पर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में दोनों परिवारों के सीमित सदस्यों की उपस्थिति में रोका रस्म पूरी की गई। संबंध तय होने की खबर मिलते ही रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने फोन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। परिवार के अनुसार शीघ्र ही विवाह की तिथि घोषित की जाएगी। ‘बैतूल अपडेट’ की ओर से भी दोनों परिवारों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं प्रेषित है।
- यह भी पढ़ें : Betul News Today: सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम, शिवम सेवा समिति का विशाल भंडारा शुरू, रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



