Sweet Potato Farming Profit: चार महीने में ही चमक गई किस्मत, पांढुर्णा के किसान ने शकरकंद से कमा लिए लाखों रुपये
Sweet Potato Farming Profit: सिर्फ 10-15 हजार की लागत, 5-6 टन उत्पादन; 120 दिन में तैयार फसल से किसानों को बड़ा फायदा

Sweet Potato Farming Profit: अक्सर किसानों को मेहनत के बाद भी अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता, लेकिन सही फसल और आधुनिक सोच खेती की तस्वीर बदल सकती है। पांढुर्णा जिले के एक किसान ने पारंपरिक फसलों की जगह सफेद शकरकंद उगाकर महज चार महीनों में उल्लेखनीय कमाई कर दिखाई है।
नकदी फसल ने बढ़ाई आमदनी
पांढुर्णा जिले के खैरीपैका गांव के किसान योगराज तुकाराम डोंगरे ने पारंपरिक खेती से अलग रास्ता अपनाया। उन्होंने एक एकड़ जमीन में सफेद शकरकंद की खेती की और इसे नकदी फसल के रूप में चुना। चार महीने की अवधि में उन्हें लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये की आय हुई। उनकी इस पहल ने आसपास के किसानों का ध्यान भी आकर्षित किया है।
कम लागत में बेहतर उत्पादन
किसान युवराज डोंगरे के अनुसार एक एकड़ में शकरकंद लगाने का खर्च करीब 10 से 15 हजार रुपये आता है। इस लागत में बीज, मजदूरी और सामान्य देखभाल शामिल है। उत्पादन की बात करें तो एक एकड़ से 5 से 6 टन तक उपज मिल जाती है। बाजार में अच्छी कीमत मिलने पर कुल आमदनी 1 लाख से 1 लाख 20 हजार रुपये तक पहुंच जाती है। उनका कहना है कि कम खर्च में ज्यादा लाभ देने वाली यह फसल किसानों के लिए फायदे का सौदा है।
- यह भी पढ़ें : Duck Farming Business: बेरोजगारी दूर करने गांव में ही शुरू किया यह काम, बत्तख पालन से अब कमा रहे लाखों रूपये
कम पानी और कम खाद में होती तैयार
कृषि उपसंचालक जितेंद्र सिंह बताते हैं कि शकरकंद की फसल 120 से 130 दिनों में तैयार हो जाती है। जब पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं, तब खुदाई का समय समझा जाता है। इस फसल को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और उर्वरकों का उपयोग भी सीमित मात्रा में किया जाता है। विशेष निगरानी या देखभाल की भी अधिक आवश्यकता नहीं पड़ती। सर्दियों के मौसम में बाजार में शकरकंद की मांग बढ़ जाती है, जिससे किसानों को अच्छे दाम मिलते हैं।
- यह भी पढ़ें : Fish Farming Success Story: आईटी इंजीनियर से सफल मत्स्य उद्यमी बनीं भवनी झा, बंजर जमीन पर खड़ा किया लाखों का कारोबार
क्षेत्र में बढ़ रहा है खेती का रकबा
शकरकंद की खेती अब केवल एक गांव तक सीमित नहीं रही। खैरीपैका के साथ खापा और मालेगांव में भी इसका रकबा बढ़ा है। करीब 250 से 300 किसान लगभग 200 हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी खेती कर रहे हैं। खास बात यह है कि अधिकतर किसान जैविक तरीके से उत्पादन कर रहे हैं और रासायनिक खाद का उपयोग बहुत कम कर रहे हैं। इससे उपज की गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है और स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह लाभकारी मानी जाती है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



