बैतूल अपडेट

Hospital Inspection Betul: अचानक जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, मिली गंदगी और अव्यवस्थाएं, जताई नाराजगी

Hospital Inspection Betul: बैतूल। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने रविवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तत्काल सुधार की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में वार्डों के अंदर भीड़ पाए जाने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि बिना विजिटर पास के कोई भी व्यक्ति मेडिकल वार्डों में प्रवेश न करें। पास की जांच के लिए अधिकृत व्यक्ति नियुक्त किया जाएं।

विजिटर पास होने पर ही प्रवेश

उन्होंने विभिन्न वार्ड प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर को भी ताकीद किया कि विजिटर पास होने के उपरांत परिजन प्रवेश करे। ताकि वार्डो में भीड़ की स्थिति न बने तथा मरीजों और चिकित्सकों को भी असुविधा न हो।

Hospital Inspection Betul: अचानक जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, मिली गंदगी और अव्यवस्थाएं, जताई नाराजगी

मानकों के अनुरूप सफाई नहीं

निरीक्षण के दौरान में स्वच्छता मानक अनुरूप नहीं पाई गई, जिस पर कलेक्टर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के सामने गार्डन डेवलप करने के पूर्व निर्देशों के बावजूद प्रगति दिखाई नहीं देने पर नाराजगी जाहिर की। सिविल सर्जन डॉ. जगदीश ने घोरे ने बताया कि गार्डन डेवलप के निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अस्पताल में लोगों से आत्मीय चर्चा कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय चिचोली की दिव्यांग छात्रा अनीता चौहान ने बताया कि उन्हें परीक्षा में लेखन सहायता के लिए प्रमाण पत्र की आवश्यकता हैं।

तत्काल बनवाया दिव्यांग प्रमाण पत्र

इस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. घोरे ने तत्काल प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कर छात्रा को दिया। इस दौरान एसडीएम अभिजीत सिंह, सीएमओ सतीश मत्सेनिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहें।

betul news today

शहर में हटाए गए अवैध होर्डिंग और सामग्री

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार रविवार को नगर पालिका, पुलिस और राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने नगर के मुख्य मार्ग पर अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की। यह अभियान सदर शासकीय आईटीआई से गेंदा चौक तक चलाया गया।

एसडीएम रहे मौके पर मौजूद

इस कार्यवाही के दौरान एसडीएम श्री अभिजीत सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतीश मत्सानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान दुकानों के सामने लगे अवैध फ्लेक्स, सूचना बोर्ड और अन्य सामग्री को जेसीबी की सहायता से हटाया गया।

betul news today

दुकानदारों को दी सख्त हिदायत

इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क तक अतिक्रमण कर व्यापार न करें। उन्होंने कहा कि नगर का यातायात सुगम बनाने और नागरिकों को अवरोधमुक्त मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।

अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने स्थानीय व्यापारियों को समझाइश दी कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल):

प्रश्न 1: बैतूल जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने क्या पाया?
उत्तर:
निरीक्षण में कलेक्टर को गंदगी और अव्यवस्था मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

प्रश्न 2: अस्पताल में विजिटर पास को लेकर क्या नया नियम बनाया गया?
उत्तर:
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बिना विजिटर पास किसी भी व्यक्ति को वार्ड में प्रवेश की अनुमति न दी जाए।

प्रश्न 3: अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर क्या आदेश दिए गए?
उत्तर:
कलेक्टर ने स्वच्छता मानकों के अनुरूप सफाई सुनिश्चित करने और अस्पताल के सामने गार्डन विकास कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा।

प्रश्न 4: निरीक्षण के दौरान दिव्यांग छात्रा की क्या मदद की गई?
उत्तर:
चिचोली के एकलव्य विद्यालय की छात्रा को परीक्षा में सहायक प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी, जिसे कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल जारी किया गया।

प्रश्न 5: कलेक्टर के निर्देश पर शहर में क्या कार्रवाई की गई?
उत्तर:
नगर पालिका, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मुख्य मार्ग से अवैध होर्डिंग, फ्लेक्स और अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई की।


देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button