Post Office PPF Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम बनाएगी 24.40 लाख का फंड, नहीं फैलाने होंगे किसी के आगे हाथ
Post Office PPF Scheme: सुरक्षित निवेश की चाह रखने वाले लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस पहली पसंद बना है। पोस्ट ऑफिस की योजनाओं की सबसे खास बात यह है कि यह छोटी से छोटी बचत कर सकने वाले को भी मायूस नहीं करता और बदले में अच्छा रिटर्न देता है। सोने पर सुहागा यह है कि पोस्ट ऑफिस की किसी भी स्कीम में जोखिम जरा भी नहीं होता है।
पोस्ट ऑफिस की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम। इस स्कीम की खास बात यह है कि यह छोटी-छोटी सी बचत को ही एक बड़े फंड में तब्दील कर देती है। इसका मुख्य कारण है कि इस पर मिलने वाली बेहतरीन दर की ब्याज दर। यही कारण है कि मध्यम वर्गीय परिवार से लेकर नौकरीपेशा लोग तक बड़ी संख्या में इसमें पैसा लगाते हैं।
कैसे बनाए करीब 25 लाख का फंड
भविष्य की जरुरतों को लेकर जागरूक लोग जल्दी ही इस योजना में निवेश शुरू कर देते हैं और जब उन्हें तगड़ी रकम की जरुरत होती है, तब तक इस स्कीम की मैच्युरिटी हो जाती है। ऐसे में उन्हें अपनी जरुरतों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ते हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे कि यदि किसी को करीब 25 लाख रुपये का फंड बनाना हो तो उसे कितनी राशि इस स्कीम में निवेश करना होगा।

पीपीएफ स्कीम की यह हैं खासियत
यह स्कीम सरकार द्वारा गारंटीकृत है। इसलिए इसमें निवेश करने पर किसी भी तरह का जोखिम नहीं होता। इसकी मैच्योरिटी अवधि 15 साल तय है, जिसे आगे 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ाया भी जा सकता है। ब्याज दर हर तिमाही के लिए सरकार तय करती है। जुलाई से सितंबर 2025 की तिमाही में इस पर 7.1′ वार्षिक ब्याज मिल रहा है।
24.40 लाख के लिए कितना निवेश
अगर कोई निवेशक लगातार 15 साल तक हर साल 90000 रुपये जमा करता है तो उसकी कुल जमा राशि 13.50 लाख रुपये होगी। मौजूदा ब्याज दर 7.1′ मानकर गणना की जाए तो 15 साल बाद उसे लगभग 2440926 रुपये मिलते हैं। आगे दिए गए बॉक्स में इसे आसानी से समझा जा सकता है।
| निवेश राशि | अवधि (साल) | ब्याज दर | कुल जमा | ब्याज से लाभ | मैच्योरिटी राशि |
| 90000 प्रति वर्ष | 15 | 7.1 | 1350000 | 1090926 | 2440926 |
यहां देखा जा सकता है कि जमा की गई कुल राशि पर करीब 10.90 लाख रुपये अतिरिक्त ब्याज के रूप में मिलते हैं।
- यह भी पढ़ें : LIC FD Scheme: एलआईसी की एफडी स्कीम में एक बार कराएं जमा और हर माह पाए निश्चित राशि, जानें डिटेल
टैक्स छूट सहित अन्य कई लाभ
पीपीएफ में निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत छूट मिलती है। साथ ही मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि और ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री होता है। इसका मतलब यह है कि निवेशक को बिना किसी कटौती के पूरी रकम मिलती है। यही वजह है कि रिटायरमेंट प्लानिंग और लंबी अवधि की बचत के लिए इसे बेहतर विकल्प माना जाता है।

इन शर्तों का पालन करना है जरुरी
हर वित्तीय वर्ष में इसमें न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। रकम को वार्षिक, मासिक या तिमाही किस्तों में जमा करने की सुविधा है। जरूरत पड़ने पर आंशिक निकासी और लोन की भी व्यवस्था है, लेकिन इसके लिए कुछ निश्चित अवधि पूरी करनी पड़ती है।
- यह भी पढ़ें : ITR Filing Deadline 2025: आईटीआर दाखिल करने कुछ ही घंटे बाकी, चूक गए तो लगेगा इतना जुर्माना, जानें पूरी डिटेल
लंबी अवधि की सोच से ज्यादा फायदा
आजकल कई लोग अल्पकालिक निवेश पर ध्यान देते हैं, लेकिन पीपीएफ की असली ताकत तभी दिखती है जब इसे पूरी अवधि के लिए जारी रखा जाए। अगर 15 साल बाद भी पैसों की आवश्यकता न हो और निवेशक इसे आगे बढ़ाता है, तो मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि और ज्यादा बढ़ जाती है। यह निवेशकों को नियमित बचत की आदत भी सिखाता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य उद्देश्य के लिए है। इसमें बताए गए ब्याज दर और गणना जुलाई-सितंबर 2025 की 7.1′ ब्याज दर पर आधारित हैं। भविष्य में सरकार ब्याज दरों में बदलाव कर सकती है, जिससे मैच्योरिटी राशि अलग हो सकती है। निवेश करने से पहले संबंधित बैंक या पोस्ट ऑफिस से नवीनतम ब्याज दर और शर्तें अवश्य जान लें।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



