बैतूल अपडेट

Illegal liquor seizure: मुलताई में फिर पकड़ाया अवैध शराब का जखीरा, कार से हो रहा था परिवहन

Illegal liquor seizure: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की धार्मिक नगरी मुलताई में शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। इसके बावजूद यहां बड़ी तादाद में अवैध रूप से शराब लाकर बेची जाती है। पुलिस कई बार यहां से शराब जब्त कर चुकी है। रविवार-सोमवार की रात फिर पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा जब्त किया है।

पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा इस बारे में प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि 31 अगस्त 2025 की देर रात्रि को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की कार में मुलताई में अवैध रुप से शराब परिवहन की जा रही है।

संभावित स्थानों पर नाकाबंदी

सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित स्थानों में नाकाबंदी की। आरोपी को जैसे ही भनक लगी कि पुलिस ने नाकाबंदी की है तो वाहन को तेज गति से मोड़कर शहर की पतली गलियों से भागा।

कार व बाइक का उपयोग

पुलिस ने आरोपी को वाहन सहित पकड़ने के लिए कार व मोटर साइकिल का उपयोग किया। अपने आप को घिरा हुआ पाकर आरोपी ने कार को अपने घर के पीछे अंधेरे में ले जाकर खड़ी करके घर में घुस गया। पुलिस जब तक कार तक पहुंची, आरोपी घर का दरवाजा बंद करके दूसरे रास्ते से भाग गया।

चाबी वाले से खुलावाया लॉक

पुलिस ने मौके पर ही प्रकाश व्यवस्था की और मोहल्ले के लोगों के सहयोग से चाबी बनाने वाले को मौके में बुलाकर आरोपी की कार का लॉक खुलवाया गया।

कार से मिली इतनी शराब

वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी वाहन से कुल 34 पेटी शराब सफेद व लाल के क्वार्टर कुल 306 लीटर कीमती 1,62,000 रुपये, इंडिका कार कीमती 2 लाख रुपये की जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इस पुलिस टीम की रही भूमिका

इस कार्रवाई में थाना मुलताई प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, आरक्षक अरविंद पटेल, सेवाराम, विवेक चौरे, प्रिंस अहिरवार, अजय, मेघा, नरेन्द्र, रेशम, हरिओम की मुख्य भूमिका रही है।

इसलिए है मुलताई में प्रतिबंध

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के धार्मिक नगरों में शराब बिक्री प्रतिबंधित की गई है। इसी कारण प्रदेश के अन्य नगरों के साथ ही मुलताई में भी शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। मुलताई नगरीय क्षेत्र की सभी शराब दुकानों को बंद करवाया जा चुका है।

इसके बावजूद हो रही बिक्री

लोगों का कहना है कि प्रतिबंधित होने के बावजूद यहां पर जमकर शराब बिकती है। कई लोग अवैध रूप से शराब लाकर यहां पर बेच रहे हैं। पुलिस कई बार पहले भी यहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर चुकी है।

मुलताई अवैध शराब जखीरा मामला – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न 1. मुलताई में शराब की बिक्री क्यों प्रतिबंधित है?
उत्तर: मुलताई धार्मिक नगरी है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्णय अनुसार मध्यप्रदेश के धार्मिक नगरों में शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित की गई है।

प्रश्न 2. पुलिस ने मुलताई में कब और कैसे अवैध शराब पकड़ी?
उत्तर: 31 अगस्त 2025 की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर एक कार से 34 पेटी (कुल 306 लीटर) अवैध शराब पकड़ी।

प्रश्न 3. पुलिस को शराब कहां से और किस तरह मिली?
उत्तर: आरोपी ने कार को घर के पीछे खड़ी कर भागने की कोशिश की। बाद में चाबी बनाने वाले को बुलाकर कार का लॉक खुलवाया गया, जिसके अंदर शराब का जखीरा मिला।

प्रश्न 4. पकड़ी गई शराब की कीमत कितनी थी?
उत्तर: शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1,62,000 रुपये आंकी गई है, साथ ही जब्त इंडिका कार की कीमत करीब 2 लाख रुपये है।

प्रश्न 5. इस कार्रवाई में किन पुलिस अधिकारियों की भूमिका रही?
उत्तर: थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे और अन्य आरक्षकों की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्रश्न 6. क्या पहले भी मुलताई में ऐसी कार्रवाई हुई है?
उत्तर: हां, पुलिस कई बार यहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर चुकी है।

प्रश्न 7. प्रतिबंध के बावजूद शराब की बिक्री क्यों जारी है?
उत्तर: स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रूप से शराब लाकर यहां बेची जाती है, जिससे प्रतिबंध के बावजूद कारोबार फल-फूल रहा है।

प्रश्न 8. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है या नहीं?
उत्तर: आरोपी कार छोड़कर भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button