Electricity Meter Tampering: बिजली का निकाला जा चुका पुराना मीटर भी लगा सकता है तगड़ी चपत, देखें कैसे
Electricity Meter Tampering: बिजली की खपत को नापने वाले मीटर से की गई छेड़छाड़ बिजलीकर्मी भले ही न देख पाए, मगर यह कारगुजारी सालों बाद भी पकड़ी जा सकती है। इस तरह लंबे समय बाद भी ऐसे उपभोक्ताओं को तगड़ी चपत लग सकती है और इस कारगुजारी का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
दरअसल, बिजली कंपनी द्वारा खराब होने या अन्य किसी भी कारण से जब उपभोक्ता का मीटर निकालती है तो बाकायदा इसकी लेब में टेस्टिंग कराती है। इस लेब टेस्टिंग में बाकायदा हर तरह की छेड़छाड़ और तकनीकी गड़बड़ी पकड़ में आ जाती है। इसके बाद कंपनी द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं पर पर बिलिंग भी की जाती है।

भोपाल में देखा गया ऐसा ही नजारा (Electricity Meter Tampering)
ऐसा ही नजारा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भोपाल शहर में स्मार्ट मीटर की स्थापना के दौरान देखने को मिला। यहां उपभोक्ता परिसरों से निकाले गये पुराने मीटरों की एनएबीएल लैब में चैकिंग के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। उपभोक्ताओं के परिसर से निकाले गये ऐसे पुराने मीटरों में तकनीकी खराबी कर रेजिस्टेंस या अन्य छेड़छाड़ की गड़बड़ी के 2 हजार 40 मामले पकड़े गये हैं।

चार करोड़ से ज्यादा की बिलिंग (Electricity Meter Tampering)
इन गड़बड़ी वाले आरोपी उपभोक्ताओं पर कंपनी द्वारा 4 करोड़ 19 लाख से अधिक की बिलिंग की गई है, जिसमें से एक हजार 219 मामलों में उपभोक्ताओं द्वारा मीटर में गड़बड़ी की बात स्वीकार कर 2 करोड़ 19 लाख से अधिक की राशि कंपनी के खाते में जमा करायी गई है।
अभी तक इतने स्मार्ट मीटर लगाए (Electricity Meter Tampering)
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में अब तक 3 लाख 35 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर स्थापित कर दिये गये हैं। स्मार्ट मीटर की स्थापना के दौरान कंपनी द्वारा पुराने मीटरों को बदला जा रहा है और उपभोक्ता परिसरों में नये स्मार्ट मीटर स्थापित किये जा रहे हैं।
- Read Also: Betul Cobra Rescue: बैतूल में घर की छत पर घात लगाए बैठा था कोबरा, सर्पमित्र ने ऐसे किया रेस्क्यू
स्मार्ट मीटर की दर्ज खपत सटीक (Electricity Meter Tampering)
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इन मामलों से सिद्ध हो गया है कि स्मार्ट मीटर प्रभावी है और उसके द्वारा दर्ज खपत भी सटीक है। कंपनी ने यह भी कहा है कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से जारी है और इस दौरान उपभोक्ता परिसरों के मीटरों की जॉंच और चैकिंग लगातार जारी रहेगी। (Electricity Meter Tampering)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



