MP Congress District Presidents List: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने घोषित किए 71 जिला अध्यक्ष, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
MP Congress District Presidents List: आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी कांग्रेस पार्टी ने शुरू कर दी है। इसके लिए संगठन को मजबूत बनाने की कवायद भी प्रारंभ हो गई है। इसी तारतम्य में बड़ा फेरबदल करते हुए मध्यप्रदेश में 71 जिला कांग्रस अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इनमें शहर और ग्रामीण दोनों के ही जिला अध्यक्ष शामिल हैं।
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज जिला अध्यक्षों की घोषणा की। इसमें आगर मालवा में श्रीमती विजयलक्ष्मी तनवर, अलीराजपुर में मुकेश पटेल, अनूपपुर में श्याम कुमार गुड्डू, अशोक नगर शहर और ग्रामीण में राजेंद्र कुशवाह, बालाघाट में संजय उइके और बड़वानी में नानेश चौधरी जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।
बैतूल में निलय डागा को कमान (MP Congress District Presidents List)

इसी तरह बैतूल में पूर्व विधायक और युवा नेता निलय विनोद डागा को पार्टी की कमान सौंपी गई है। भिंड ग्रामीण में रामाशीष बघेल, भिंड शहर में धर्मेंद्र भदौरिया, भोपाल शहर में प्रवीण सक्सेना, भोपाल ग्रामीण में अनोखी मानसिंह पटेल, बुरहानपुर शहर में हर्ष टांक रिंकू और बुरहानपुर ग्रामीण में रविंद्र महाजन जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।
गुना में जयवर्धन सिंह बने अध्यक्ष (MP Congress District Presidents List)
छतरपुर में गगन यादव, छिंदवाड़ा में विश्वनाथ ओक्टे, दमोह में मानक पटेल, दतिया में अशोक दांगी, देवास शहर में प्रयास गौतम, देवास ग्रामीण में मनीष चौधरी, धार में स्वतंत्र जोशी, डिंडोरी में ओंकारसिंह मरकाम और गुना में जयवर्धन सिंह को पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाया है।
ग्वालियर में इन्हें सौंपी बागडोर (MP Congress District Presidents List)
ग्वालियर शहर में सुरेंद्र यादव, ग्वालियर ग्रामीण में प्रभुदयाल जोहरे, हरदा में मोहन साई, इंदौर शहर में चिंटू चौकसे, इंदौर ग्रामीण में विपिन वानखेड़े, जबलपुर शहर में सौरभ शर्मा, जबलपुर ग्रामीण में संजय यादव, झाबुआ में प्रकाश रांका, कटनी शहर में अमित कुमार शुक्ला, कटनी ग्रामीण कुंवर सौरभ सिंह, खंडवा शहर में प्रतिभा रघुवंशी और खंडवा ग्रामीण उत्तम पाल सिंह पूर्णी को अध्यक्ष बनाया है।
मंडला में अशोक मर्सकोले अध्यक्ष (MP Congress District Presidents List)
खरगौन में रवि नाईक, मैहर में धर्मेश घई, मंडला में डॉ. अशोक मर्सकोले, मंदसौर में महेंद्र सिंह गुर्जर, मऊगंज में हीरालाल कोल, मुरैना शहर में गजेंद्र जाटव, मुरैना ग्रामीण में मधुराज तोमर, नर्मदापुरम में शिवकांत पांडेय, नरसिंहपुर में श्रीमती सुनीता पटेल, नीमच में तरूण बहेती, निवाड़ी में राजेश यादव, पांढुर्णा में जतन उइके और पन्ना में अनीख खान अध्यक्ष बनाए गए हैं।
राजगढ़ में प्रियव्रत सिंह बने पसंद (MP Congress District Presidents List)
रायसेन में देवेंद्र पटेल, राजगढ़ में प्रियव्रत सिंह, रतलाम शहर में शंातिलाल वर्मा, रतलाम ग्रामीण में हर्षविजय गहलोत, रीवा शहर में अशोक पटेल, रीवा ग्रामीण में राजेंद्र शर्मा, सागर शहर में महेश जाटव, सागर ग्रामीण में भूपेंद्र सिंह मोहसा, सतना शहर में आरीफ इकबाल सिद्दीकी, सतना ग्रामीण में सिद्धार्थ कुशवाह, सिहोर में राजीव गुजराती और सिवनी में नरेश मारावई को अध्यक्ष बनाया है।
- Read Also: MP Sahkar Taxi Service: एमपी में शुरू होगी सहकार टैक्सी सेवा, ओला-उबर से सस्ता मिलेगा सफर
सीधी में ज्ञानप्रताप सिंह अध्यक्ष (MP Congress District Presidents List)
शहडोल में अजय अवस्थी, शाजापुर में नरेश्वर प्रताप सिंह, श्योपुर में मांगीलाल बैरवा फौजी, शिवपुरी में मोहित अग्रवाल, सीधी में ज्ञानप्रताप सिंह, सिंगरौली शहर में प्रवीण सिंह चौहान, सिंगरौली ग्रामीण में श्रीमती सरस्वती सिंह मरकाम, टीकमगढ़ में नवीन साहू, उज्जैन शहर में मुकेश भाटी, उज्जैन ग्रामीण में महेश परमार, उमरिया में विजय कुमार कोल और विदिशा में मोहित रघुवंशी अध्यक्ष बनाए गए हैं। (MP Congress District Presidents List)



देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



