बड़ी खबरें

FASTag Annual Pass 2025: फास्टैग एनुअल पास लॉन्च: पहले दिन बिके 1.5 लाख पास, बार-बार रिचार्ज की झंझट खत्म

FASTag Annual Pass 2025: ईज ऑफ लिविंग को बढ़ाने की परिकल्पना को मूर्त रूप देते हुए एनएचएआई ने 15 अगस्त 2025 से देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर 1,150 टोल प्लाजा पर फास्टैग वार्षिक पास की सुविधा लागू कर दी है। इससे अब फास्टैग को बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट खत्म हो गई है।

यही कारण है कि वार्षिक पास की यह सुविधा राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वालों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि इसके लागू होने के पहले दिन, शाम 7 बजे तक ही लगभग 1.4 लाख उपयोगकर्ताओं ने वार्षिक पास खरीदे और उन्हें सक्रिय किया। इतना ही नहीं टोल प्लाजा पर लगभग 1.39 लाख लेन-देन भी दर्ज किए गए। किसी भी समय लगभग 20,000-25,000 उपयोगकर्ता राजमार्गयात्रा ऐप का उपयोग कर रहे हैं और वार्षिक पास उपयोगकर्ताओं को टोल शुल्क की जीरो कटौती के लिए एसएमएस प्राप्त हो रहे हैं।

FASTag Annual Pass 2025: फास्टैग एनुअल पास लॉन्च: पहले दिन बिके 1.5 लाख पास, बार-बार रिचार्ज की झंझट खत्म

हर टोल प्लाजा पर नोडल अधिकारी (FASTag Annual Pass 2025)

पास उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा को सुगम बनाने के लिए, प्रत्येक टोल प्लाजा पर एनएचएआई अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। एनएचएआई विभिन्न माध्यमों से पास उपयोगकर्ताओं के प्रश्नों का समाधान कर रहा है। साथ ही, पास उपयोगकर्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए, 1033 राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन को 100 से अधिक कर्मियों को जोड़कर और भी मजबूत किया गया है।

एक साल तक इतनी यात्रा की छूट (FASTag Annual Pass 2025)

राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वालों के लिए एक निर्बाध और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करते हुए, फास्टैग वार्षिक पास एक साल की वैधता या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग के लिए 3,000 रुपये के एकमुश्त शुल्क के माध्यम से फास्टैग को बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता को समाप्त करता है।

दो घंटे के भीतर हो जाता है एक्टिव (FASTag Annual Pass 2025)

यह फास्टैग वार्षिक पास सभी गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए लागू है जिनके पास एक वैध फास्टैग है और यह राजमार्गयात्रा ऐप या एनएचएआई वेबसाइट के माध्यम से एकमुश्त शुल्क का भुगतान करने के दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।

किफायती और सहज बनाएगी यात्रा (FASTag Annual Pass 2025)

लगभग 98 प्रतिशत की पहुंच दर और 8 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ, फास्टैग ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम में क्रांति ला दी है। वार्षिक पास सुविधा की शुरुआत न केवल फास्टैग उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाएगी, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्राओं को और भी किफायती और सहज बनाएगी। (FASTag Annual Pass 2025)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button