मध्यप्रदेश अपडेट

MP BPL list scam: मप्र में लखपति भी बीपीएल सूची में, ले रहे मुफ्त अनाज और सरकारी सुविधाएं

MP BPL list scam: आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ बीपीएल सूची (गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों) के आधार पर दिया जा जाता है। यह बात अलग है कि तय मापदंडों को ताक पर रखने और भाई-भतीजावाद के चलते कई लखपति और आर्थिक रूप से सक्षम लोग भी बीपीएल सूची में शामिल होकर मुफ्त अनाज सहित अन्य योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

देश और प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक भास्कर ने बुधवार को इसी सिलसिले में एक इन्वेस्टिगेटिव स्टोरी प्रकाशित की है। इसमें ऐसे कई मामलों का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में बीपीएल कार्डधारकों में कंपनी डायरेक्टर, एक हेक्टेयर से अधिक जमीन के मालिक, सालाना 6 लाख से अधिक आय वाले और 25 लाख से ज्यादा टर्नओवर वाले जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारी भी शामिल हैं।

पड़ताल में इतने हितग्राही मिले अपात्र (MP BPL list scam)

इस मामले में सर्वे शुरू किया गया तो भोपाल जिले के बैरसिया स्थित नलखेड़ा गांव के 204 परिवारों में से 87 के पास एक हेक्टेयर से अधिक जमीन मिली। 3 कंपनी संचालक और 1 आयकर दाता मिला। इसके बावजूद यह सभी बीपीएल सूची में दर्ज हैं। इसी तरह इंदौर के वार्ड 3, विदिशा नगर पालिका और बालाघाट के देवगांव में भी जांच जारी है।

केंद्र ने उपलब्ध कराई यह सूची (MP BPL list scam)

गौरतलब है कि फर्जीवाड़े की यह सूची केंद्र सरकार ने प्रदेश को मुहैया कराई है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक ऊपर बताई गई 4 श्रेणियों में प्रदेश में हर महीने 64.89 लाख लोग हर महीने पीडीएस दुकानों से राशन ले रहे हैं।

खाद्य विभाग के आयुक्त का यह कहना (MP BPL list scam)

इस बारे में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त कर्मवीर शर्मा का कहना है कि चार जिलों में जांच कराई जा रही है। इसके बाद अन्य जिलों में जांच कराई जाएगी। केंद्र ने जो डाटा दिया है, उसके आधार पर यह सर्वे कराया जा रहा है।

दस और जिलों में भी होगी जांच (MP BPL list scam)

गौरतलब है कि वर्ष 2014 से 2021 के बीच जांच में 23.53 लाख फर्जी राशनकार्ड धारी मिले हैं। इनमें पहले नंबर पर यूपी, दूसरे पर पश्चिम बंगाल, तीसरे अपर महाराष्ट्र और चौथे पर मध्यप्रदेश है। इधर प्रदेश में उन 4 जिलों के अलावा 10 अन्य जिलों में भी जांच कराई जाएगी। इनमें बालाघाट, सागर, छिंदवाड़ा, राजगढ़, छतरपुर, बैतूल, सिवनी, शिवपुरी, सतना और धार शामिल हैं। इनमें भी लाखों फर्जी कार्ड धारी बताए जा रहे हैं।

प्रदेश में इतने लोगों को मिलता राशन (MP BPL list scam)

मध्यप्रदेश में पीडीएस के तहत 28 श्रेणियों के पात्र लोगों को राशन दिया जाता है। इनमें 1.28 करोड़ परिवार शामिल हैं। हाल ही में केवायसी हुई तो 20 लाख नाम हटाए गए। इसके बावजूद अब भी 5.23 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। भोपाल की कुल आबादी 23.68 लाख है, जिनमें से 13.50 लाख लोग राशन ले रहे हैं। यहां हर महीने 12 करोड़ रुपये का फ्री राशन बंटता है। अनुमान है कि इनमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा हितग्राही अपात्र हैं।

अन्य सुविधाओं का भी ले रहे लाभ (MP BPL list scam)

बीपीएल सूची के आधार पर केवल फ्री राशन की सुविधा ही नहीं मिलती, बल्कि अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। जाहिर है कि जब यह लोग फ्री राशन लेना तक नहीं छोड़ रहे तो फिर अन्य सुविधाओं का लाभ भी धड़ल्ले से ले रहे होंगे। दूसरी ओर कई गरीब परिवार ऐसे हैं जो कि पात्र होने के बावजूद उन्हें इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। (MP BPL list scam)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button