Bhopal Fourlane Bypass Project: एमपी में 470 करोड़ में बनेगा यह फोरलेन बायपास, डेढ़ घंटे का सफर 30 मिनट में
Bhopal Fourlane Bypass Project: मध्यप्रदेश की राजधानी में बनने वाले पश्चिम भोपाल बायपास के नए रूट को मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश रोड डेवलमेंट कॉर्पोरेशन बोर्ड के चेयरमेन डॉ. मोहन यादव ने मंजूरी दे दी है। अब यह बायपास 4 लेन पेव्ड शोल्डर के साथ 35.60 किलोमीटर लंबाई का बनेगा। इसका निर्माण्पा 470 करोड़ रुपये में होगा।
पहले इस पश्चिम भोपाल बायपास की लंबाई करीब 41 किलोमीटर प्रस्तावित थी, लेकिन जमीनी विवाद और सर्वे रिपोर्ट के बाद इसके इलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। लगभग 9 महीने चले सर्वे के बाद यह नया रूट तय हुआ है। जिसमें 6 किलोमीटर की कमी हुई है। इस कमी के कारण जहां लागत में कमी आएगी वहीं जमीन अधिग्रहण के बदले भी कम मुआवजा देना होगा।
यहां से शुरू होकर यहां होगा समाप्त (Bhopal Fourlane Bypass Project)
पश्चिम भोपाल बायपास के नए रूट के अनुसार यह भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-46) के ग्राम रतनपुर मार्ग से शुरू होगा। यहां से यह कोलार, रातीबड़ होते हुए देवास रोड के फंदा कलां ग्राम पर मिलेगा। अभी यह सफर 1.5 घंटे में होता है, लेकिन इस मार्ग के बनने से महज आधा घंटे में यह पूरा सफर हो सकेगा।

पच्चीस गांवों को मिलेगा इसका लाभ (Bhopal Fourlane Bypass Project)
इस बायपास के बनने से 25 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए रतनपुर सड़क, गुराड़ी घाट, पिपलिया केशो, सेमरी कलां, पिपलिया बेरखेड़ी, थुआखेड़ा, कालापानी, महाबड़िया, बोरदा, भानपुर केकड़िया, समसगढ़, समसपुरा, आंवला, सरवर, झागरिया खुर्द, मुंडला, नरेला, टीलाखेड़ी, जाटखेड़ी, खोकरिया, हताईखेड़ी, दुबड़ी, पिपलिया धाकड़, फंदाखुर्द और फंदा कलां की जमीन प्रभावित होगी।
- Read Also: MP Dial 112 Emergency Services: अब सिर्फ 112 डायल करें, मध्यप्रदेश में हर इमरजेंसी सेवा एक नंबर पर
7 जगह एलिवेटेड साउंड प्रूफ रोड (Bhopal Fourlane Bypass Project)
पश्चिम भोपाल बायपास का 5.45 किलोमीटर हिस्सा रातापानी टाइगर रिजर्व के बफर जोन से गुजरेगा। ऐसे यहां रहने वाले वन्यजीवों के लिए खास इंतजाम भी किए जाएंगे। इनके लिए 7 जगह एलिवेटेड, साउंड-प्रूफ रोड (वाया-डक्ट) बनाई जाएंगी। इससे सड़क के नीचे से बाघ सहित अन्य वन्य जीव बेरोकटोक या बिना किसी बाधा के विचरण कर सकेंगे।

दो-दो लेन की होगी सर्विस लेन (Bhopal Fourlane Bypass Project)
इस मार्ग के दोनों ओर 2-2 सर्विस लेन होगी। इसके अलावा 4 ग्रेड सेपरेटर, 3 फ्लायओवर और 1 आरओबी होगा। इसके साथ ही घनी बसाहट वाले क्षेत्रों में 4 से 5 अंडरपास भी प्रस्तावित हैं। इस बायपास का निर्माण हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के आधार पर होगा। निर्माण कार्य मेसर्स पीएनपी इंफ्राटेक लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। निर्माण के लिए कंपनी 60 प्रतिशत राशि देगी वहीं राज्य सरकार 40 प्रतिशत राशि 2 साल में किस्तों में देगी।
एक हजार से ज्यादा किसान प्रभावित (Bhopal Fourlane Bypass Project)
इस प्रोजेक्ट से 1034 किसान प्रभावित होंगे, जिनकी जमीन सड़क के लिए अधिग्रहित की जाएगी। वहीं 84 भवन भी प्रभावित होंगे। कुल 557 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इनमें कोलार तहसील के 7 और हुजूर तहसील के 18 गांवों की जमीन शामिल है। निर्माण शुरू होने के बाद करीब 2 साल में यह काम पूरा होने की उम्मीद है। (Bhopal Fourlane Bypass Project)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



