Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन से पहले सोना 1 लाख के पार, चांदी भी बेकाबू
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी के भाव इन दिनों आसमान छू रहे हैं। इससे आम आदमी के लिए इनकी खरीदी करना मुश्किल हो गया है। आज गुरुवार को इनके भाव में एक बार फिर तेजी देखी गई है। रक्षाबंधन के पहले सोना-चांदी के भावों में तेजी ने आम लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन मुंबई द्वारा 7 अगस्त 2025 को जारी भाव के अनुसार आज 999 शुद्धता वाले सोने के भाव 100904 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के भाव 100500 रुपये, 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 92428 रुपये, 750 शुद्धता वाले सोने के भाव 75678 रुपये और 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 59029 रुपये हैं। इसी तरह 999 शुद्धता वाली चांदी के 1 किलोग्राम के दाम 114505 रुपये हैं।

बुधवार को यह थे सोना-चांदी के भाव (Gold Silver Price Today)
- इससे पहले बुधवार को 999 शुद्धता वाले सोने के भाव सुबह 100672 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 100452 रुपये पर बंद हुए थे।
- 995 शुद्धता वाले सोने के भाव सुबह 100269 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 100050 रुपये पर बंद हुए थे।
- 916 शुद्धता वाले सोने के भाव सुबह 92216 रुपये पर शुरू हुए थे और रात में 92014 रुपये पर बंद हुए थे।
- 750 शुद्धता वाले सोने के भाव सुबह 75504 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 75339 रुपये पर बंद हुए थे।
- 585 शुद्धता वाले सोने के भाव कल 58893 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 58764 रुपये पर बंद हुए थे।
- इसी तरह चांदी की शुरूआत कल सुबह 113576 रुपये से शुरू हुए थी और रात में 113485 रुपये पर बंद हुई थी।

- Read Also: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खातों में कल आएंगे 1500 रुपये, रक्षाबंधन का मिलेगा अतिरिक्त शगुन
मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से (Gold Silver Price Today)
सोना और चांदी के यह भाव बेसिक रेट है। इसके बाद इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी जुड़ता है। इसलिए अलग-अलग स्थानों पर सोना-चांदी के जेवरों के भावों में अंतर आ सकता है। (Gold Silver Price Today)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



