देश/विदेश

7th Pay Commission: होली से पहले लाखों कर्मचारियों को गुड न्यूज़, बढ़ गई 27000 सैलरी, सीधे खाते में आएगा पैसा!

7th Pay Commission: Good news to lakhs of employees before Holi, salary increased by 27000, money will come directly into the account!

7th Pay Commission: होली से पहले लाखों कर्मचारियों को गुड न्यूज़, बढ़ गई 27000 सैलरी, सीधे खाते में आएगा पैसा!
7th Pay Commission: देश के लाखों कर्मचारियों (Central govt employees) के लिए होली से पहले अच्छी खबर आई है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में इजाफे को मंजूरी मोदी कैबिनेट मीटिंग में दे दी गई है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद अब कर्मचारियों के खाते में 27000 रुपए से ज्यादा का इजाफा हो गया है। इस खबर में जानिए किस लेवल पर कर्मचारियों को कितना फायदा मिलेगा।

42 प्रतिशत हो जाएगा डीए

AICPI इंडेक्स से उपलब्ध जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से बड़े हुए डीए का फायदा मिलेगा। अब तक कर्मचारियों को 38 फ़ीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था, लेकिन 4% का इजाफा होने के बाद अब 42% महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा। बता दें कि AICPI-IW के आधार पर ही महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन की जाती है।

इन कर्मचारियों की इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

ज़ी न्यूज़ के अनुसार सरकार की ओर से जल्द ही सैलरी बढ़ने का ऐलान किया जा सकता है। यदि सैलरी बढ़ाई जाती है तो 18000 बेसिक सैलरी प्राप्त करने वाले कर्मचारी की सैलरी में प्रतिमाह 720 का इजाफा होगा, अर्थात सालाना आधार पर 8640 की बढ़ोतरी होगी। वहीं यदि कर्मचारियों की सैलरी 56900 प्रति माह है तो इनकी सैलरी में हर महीने 2276 रुपये का इजाफा होगा। इस प्रकार सालाना आधार पर 27312 सैलरी बढ़ेगी।

होली से पहले मिलेगी गुड न्यूज़

ज़ी न्यूज़ की रिपोर्ट की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होली से पहले इसका ऐलान कर सकते हैं। होली के बाद वित्त मंत्रालय इसका नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। मार्च की सैलरी के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान होना है। कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर भी साथ मिलेगा। बता दें कि इसके पहले कर्मचारियों के डीए में जुलाई 2022 में 4 फ़ीसदी का इजाफा किया गया था। यदि इस बार भी 4 फ़ीसदी का इजाफा किया जाता है तो महंगाई भत्ता 42 फ़ीसदी की दर पर पहुंच जाएगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button