बड़ी खबरेंतकनीक अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Infinix Hot 12 Play: मात्र 8,499 रुपये में मिल रहा बेहतरीन फीचर्स वाला यह फोन, बाद में बढ़ सकती है इसकी कीमत

इनफिनिक्स इंडिया ने पिछले सप्ताह ही अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 12 Play को भारत में लॉन्च किया है। नया फोन पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए Infinix Hot 11 Play का अपग्रेडेड वर्जन है। Infinix Hot 12 Play की 30 मई को भारत में पहली सेल है। Infinix Hot 12 Play को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीदा जा सकेगा। Infinix Hot 12 Play को डुअल रियर कैमरा और 6000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। Infinix Hot 12 Play में Unisoc T610 प्रोसेसर के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में वर्चुअल रैम भी मिलेगा।

Infinix Hot 12 Play की कीमत

Infinix Hot 12 Play की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है। यह कीमत 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की है। फोन को सैंपेन गोल्ड, डेलाइट ग्रीन, होरिजन ब्लू और रेसिंग ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। Infinix के इस फोन की बिक्री 30 मई से फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। बता दें कि यह लॉन्चिंग कीमत है यानी पहली सेल के बाद फोन की कीमत बढ़ सकती है।

Infinix Hot 12 Play की स्पेसिफिकेशन

Infinix Hot 12 Play में एंड्रॉयड 11 के साथ XOS 10 मिलेगा। इसमें 6.82 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स है। फोन में UniSoc T610 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगा। फोन में 64 जीबी की स्टोरेज है।

Infinix Hot 12 Play में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ क्वॉड फ्लैश लाइट भी है। दूसरे लेंस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए Infinix Hot 12 Play में 4G LTE, WCDMA, GSM, Wi-Fi 02.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ v5 और GPS/A-GPS और फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग है।

News & Image Source :  https://www.amarujala.com/technology/gadgets/infinix-hot-12-play-goes-to-sale-in-india-first-time-price-specifications-and-more?pageId=1

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button