टेक/ऑटो

गांव के लड़के ने बनाई 6 सीटर इलेक्ट्रिक बाइक, 10 रुपए में देती है 150 किमी की रेंज, कीमत मात्र 12 हजार, आनंद महिन्‍द्रा भी हुए फैन-6 seater electric bike

गांव के लड़के ने बनाई 6 सीटर इलेक्ट्रिक बाइक, 10 रुपए में देती है 150 किमी की रेंज, कीमत मात्र 12 हजार, आनंद महिन्‍द्रा भी हुए फैन-Village boy made 6 seater electric bike

Village boy made 6 seater electric bike: भारत में टैलेंट की कमी नहीं है। यहां देसी जुगाड़ से लोग अपने सारे काम आसानी से निपटा लेते है। देसी जुगाड़ के कई वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल होते है, जिन्‍हें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भौचक्‍के रह जाते है। ऐसा ही एक कारनामा गांव के लड़के ने कर दिखाया है। गांव के लड़के ने 6 सीट वाली इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की है। इंटरनेट (Internet) पर तेजी से वायरल होता यह वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो को जैसे ही महिंद्रा समूह के अध्यक्ष (Mahindra Group Chairman) आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने देखा तो वह भी इस लड़के के फैन बन गए।

10 रुपए में चलती है 150 किमी

बता दें कि लड़के ने जो 6 सीटर इलेक्ट्रिक बाइक बनाई है, वो 150 किमी की रेंज देती है। इसे चार्ज करने में मात्र 8 से 10 रुपए का खर्च आता है। इतनी रेंज तो देश में सबसे ज्‍यादा पापुलर OLA की इलेक्ट्रिक स्कूटर भी नहीं देती, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए है।

ग्रामीण लड़के ने जुगाड़ से बनाई 6 सीटर इलेक्ट्रिक बाइक, देसी इनोवेशन के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा | Rural boy made 6 seater electric bike from Jugaad, Anand Mahindra became a fan

आनंद महिन्‍द्रा भी हुए फैन

आनंद महिन्‍द्रा ने इस वायरल वीडियो को ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर आनंद महिन्‍द्रा ने लिखा “सिर्फ छोटे डिजाइन इनपुट के साथ इस डिवाइस को ग्लोबल एप्लिकेशन मिल सकता है. मैं हमेशा गांव के परिवहन आविष्कारों से प्रभावित रहा हूं, जहां आवश्यकता आविष्कार की जननी है।” वायरल वीडियो को देखें तो इसमें ड्राइवर सीट के अलावा 5 सीट लगी दिख रही है। इस हिसाब से ये बाइक 6 सीटर है।

Also Read: Bullet का वर्चस्व खत्म कर देगी ये इलेक्ट्रिक बाइक! सिंगल चार्ज में चलती है 300 किमी, सरकार सब्सिडी भी दे रही – Eco Tejas E-Dyroth

मात्र 12 हजार में की तैयार

वीडियो में देखें तो बाइक तैयार करने वाले लड़का इस बाइक के बारे में बताता है कि इस 6 सीटर इलेक्ट्रिक बाइक को बनाने में सिर्फ 10-12 हज़ार रुपए खर्च हुए हैं। वह आगे बताता है कि यह बाइक एक बार चार्ज करने पर 150 किमी तक चल सकती है। लड़के ने ये दावा भी किया है कि, इसे सिर्फ 10 रुपये में चार्ज किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस वीडियो को 1करोड़ के आस-पास व्यूज मिल चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

नीचे वीडियो में आप देख सकते है किस तरह इस तरह की 6 सीटर इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की जा सकती है।

Credit : Creative Channel @youtube

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button