MP Board Result 2023 : एक बार फिर छात्राओं ने मारी बाजी, 10वीं में 63.29, 12वीं में 58.75 फीसदी छात्राएं हुई सफल, देखें विस्तृत रिजल्ट

MP Board Result 2023: Once again girl students won, 63.29% in 10th, 58.75% in 12th were successful, see detailed result

MP Board Result 2023 : एक बार फिर छात्राओं ने मारी बाजी, 10वीं में 63.29, 12वीं में 58.75 फीसदी छात्राएं हुई सफल, देखें विस्तृत रिजल्ट
Source: Credit – Social Media

MP Board Result 2023 : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी छात्राए छात्रों से आगे रही। 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में अधिक संख्या में छात्राएं उत्तीर्ण हुई है, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत काफी कम है। आपको नीचे 10वीं 12वीं में टॉपर और रिजल्ट की जानकारी दे दी है।

कक्षा 10वीं प्रदेश टॉपर

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में नंदानगर इंदौर की रहने वाली मृदुल पाल ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इंदौर की प्राची गढ़वाल, सीधी की कीर्तिप्रभा मिश्र और नरसिंहपुर की स्नेहा लोधी हैं। तीसरे स्थान पर उमरिया से अनुभव गुप्ता, अकोदिया से अभिषेक परमार, टीकमगढ़ से उन्नति अग्रवाल, छतरपुर की आस्था सिंह राजपूत, डबरा की राधा साहू, ग्वालियर की सुदीक्षा कटारे और बालाघाट की प्रिया ठाकरे हैं।

प्रदेश में बैतूल जिले से ये रहे टॉपर (MP Board Result 2023)

कक्षा दसवीं में शिवम राठौर बैतूल और मुलताई की प्रीति कुमारी प्रदेश में 10वें स्थान के टॉपर बने। शिवम और प्रीति को 500 में से 485 अंक प्राप्त हुए हैं।

12 वीं टॅापर्स की लिस्ट-

1. मौली नेमा, छिंदवाड़ा

2. समीक्षा वर्मा, भोपाल

3. सोनाक्षी परमार, भोपाल,

4. आर्या झिरा , नरसिंहपुर

5. श्रुति श्रीवास्तव, भिंड

6. हुसैन खान, नरसिंहपुर

7. दीक्षिता जैन, रतलाम

8. संध्या पाटीदार, शाजापुर

9. सायमा खान, छतरपुर

10. स्नेहा गंगवार, भोपाल

11. आस्था पटेल, छतरपुर

12. सचीन लोधी, भोपाल,

13. आकाश सिंह, सतना,

14. नम्रता तिवारी, रीवा

15. स्नेहा गुप्ता, उमरिया

16.मुस्कान तिवारी, छतरपुर

17. हिमांशु प्रताप सिंह, भोपाल

18. अंजली सेन, नरसिंहपुर

बैतूल से 12वी में इन्होंने किया टॉप (MP Board Result 2023)

12वीं में राहुल यादव संजीवनी स्कूल ने गणित-विज्ञान संकाय में प्रदेश में 10वाँ स्थान हासिल किया हैं। राहुल को 500 में से 478 अंक प्राप्त हुए है।

प्रदेश में 10वीं-12वीं में छात्राओं ने लहराया परचम

आज जारी किए गए 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने बाजी मारी हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 9.46 लाख छात्र शामिल हुए। कुल पास प्रतिशत 63.29% है। लड़कियों ने 66.47% के उल्लेखनीय पास प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं लड़कों ने 60.26% पास प्रतिशत हासिल किया।

इसी तरह 12वीं के पासिंग पर्सेंटेज की बात करें तो एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 55.28 फीसदी रहा है। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत 52 फीसदी और छात्राओं का पास प्रतिशत 58.75 फीसदी रहा है।

कक्षा 10वीं में नियमित विद्यार्थियों का ऐसा रहा परिणाम (MP Board Result 2023)

कक्षा 10वीं के लिए प्रदेश में कुल 820014 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 420841 छात्र, वहीं 399173 छात्राएं शामिल हैं। 4650 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहें, जिनमें 2996 छात्र और 1654 छात्राएं शामिल है। कुल 815364 ने परीक्षा दी। जिसमें 417845 छात्र और 397519 छात्राएं शामिल हैं। बोर्ड ने 815202 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया इनमें 417728 छात्र और 397474 छात्राएं शामिल है।

कुल 116 परीक्षा परिणाम कैंसिल किए गए इनमें 85 छात्र और 31 छात्राएं शामिल है। घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में 339441 विद्यार्थी प्रथम स्थान पर उत्तीर्ण हुए इनमें छात्र 156259 और 183182 छात्राएं शामिल है। वहीं द्वितीय स्थान पर कुल 173290 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 93382 छात्र एवं 79908 छात्रा शामिल है। तृतीय स्थान पर कुल 3224 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए इनमें 2098 छात्र और 1126 छात्राएं शामिल है।

कुल 515955 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इनमें 251739 छात्र एवं 264216 छात्राएं शामिल है। कुल 66.47 प्रतिशत छात्र और 63.29 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं हैं। टोटल 63.29 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

कक्षा 10वीं में स्वाध्यायी विद्यार्थी विद्यार्थियों का ऐसा रहा परिणाम


कक्षा 12वीं में नियमित विद्यार्थियों का ऐसा रहा परिणाम

कक्षा 12वीं में स्वाध्यायी विद्यार्थी विद्यार्थियों का ऐसा रहा परिणाम

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker