Today Rashifal, Panchang 24 May 2023: आज मिलेगा मित्रों का साथ, इन राशि वालों के फिरेंगे दिन, जानें पंडित मधुसूदन जोशी से पंचांग और शुभ मुहूर्त

Today Rashifal, Panchang 24 May 2023: Friends will be with you today

Today Rashifal, Panchang 24 May 2023: आज मिलेगा मित्रों का साथ, इन राशि वालों के फिरेंगे दिन, जानें पंडित मधुसूदन जोशी से पंचांग और शुभ मुहूर्त
Source: Credit – Social Media

▪️ पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

मो. 9406950313, 9755478312

Aaj ka Rashifal, Panchang : भोलेनाथ की कृपा से इन राशि वालों का सुधरेगा भाग्य, जानें राशिफल, पंचांग और शुभ मुहूर्त

Today Rashifal, Panchang 24 May 2023: पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचाग 24 मई 2023

श्री गणेशाय नमः

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,

शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत,

मास- (अमावस्यांत) ज्येष्ठ माह,

पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,

तिथि- पंचमी 27:00:17,

न- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 10 ज्येष्ठ गते,

नक्षत्र- पुनर्वसु 15:05:12, तत्पश्चात-पुष्य,

योग- गण्ड 17:18:05, तत्पश्चात-वृद्धि,

करण- बव 13:56:12, तत्पश्चात-बालव,

सूर्य- वृषभ राशिगत,

चंद्र- मिथुन 08:26:07, तत्पश्चात-कर्क राशिगत,

ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,

सूर्योदय- 05:27:30,

सूर्यास्त- 19:08:38,

दिन काल- 13:41:07,

रात्री काल- 10:18:29,

चंद्रोदय- 09:02:14,

चंद्रास्त- 23:32:22,

राहू काल-12:18-14:01 अशुभ,

यम घंटा- 07:10-08:53 अशुभ,

अभिजित- 11:51-12:45 अशुभ,

दिक-शूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष : आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।

(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 05:28-07:10,

अमृत- 07:10-08:53,

शुभ- 10:35-12:18,

चर- 15:43-17:26,

लाभ- 17:26-19:09,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 20:26-21:43,

अमृत- 21:43-23:01,

चर- 23:01-24:18,

लाभ- 26:53-28:10,

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।

2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।

3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।

4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।

6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।

7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 05:28 – 06:36,

चन्द्र- 06:36 – 07:44,

शनि- 07:44 – 08:53,

बृहस्पति- 08:53 – 10:01,

मंगल- 10:01 – 11:10,

सूर्य- 11:10 – 12:18,

शुक्र- 12:18 – 13:27,

बुध- 13:27 – 14:35,

चन्द्र- 14:35 – 15:43,

शनि- 15:43 – 16:52,

बृहस्पति- 16:52 – 18:00,

मंगल- 18:00 – 19:09,

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 19:09 – 20:00,

शुक्र- 20:00 – 20:52,

बुध- 20:52 – 21:43,

चन्द्र- 21:43 – 22:35,

शनि- 22:35 – 23:26,

बृहस्पति -23:26 – 24:18,

मंगल- 24:18 – 25:09,

सूर्य- 25:09 – 26:01,

शुक्र- 26:01 – 26:53,

बुध- 26:53 – 27:44,

चन्द्र- 27:44 – 28:36,

शनि- 28:36 – 29:27,

आज का राशिफल

1. मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर घूम रहे हैं, उन्हें अपने किसी परिचित की सहायता से नौकरी मिलने के संकेत हैं। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा, सभी लोग मिलकर एक साथ कार्य करते हुए नजर आएंगे। घर में पूजा, पाठ का भी आयोजन होगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आप अपने आपको काफी तरोताजा महसूस करेंगे। बिना किसी की मदद लिए धन कमा पाने में आप सक्षम होंगे।

शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।

2. वृषभ राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लंबी कर सकता है। किसी को खुद पर इतना नियंत्रण ना दें कि वह आपको नाराज कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आपके पास पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।

3. मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने की संकेत हैं। आपका रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो बेहतर रहेगा। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

4. कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर करना होगा नहीं तो आपके सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी के भी कहे में आकर कोई निवेश ना करें। अपनी भावनाओं पर खासतौर पर गुस्से पर काबू रखें। आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है, हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।

5. सिंह राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। सभी लोग मिलकर कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। मौज मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे और सुकून देंगे। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, उन्हें कहीं से धन प्राप्त हो सकता है, जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन है। लव लाइफ आपकी खुशियों से भरी रहेगी। आपकी कुछ बुरी आदतें आपको परेशान कर सकती हैं।

शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

6. कन्या राशि :- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों की सहायता से आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है, जिसमें आय अधिक होगी। वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। उदास और अवसाद ग्रस्त ना हों। रियल स्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा खासा मुनाफा देंगे।

शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।

7. तुला राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी। भाई, बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों की सहायता से नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने में आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र की सहायता से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करेंगे। अगर आपने किसी से धन उधार लिया हुआ है तो वह भी आप समय से पहले लौटाएंगे। पहले किए गए निवेश का पूरा लाभ मिलेगा।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।

8. वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, उन्हें अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। छोटे व्यापारी भी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए जो प्रयास कर रहे थे, वह कामयाब होंगे। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू कराएगे, जिसमें आप उनका पूरा सहयोग करेंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोगों से मुलाकात होगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।

9. धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। परिवार वाले सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उन्हें अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पिताजी से आप अपने मन की बातें साझा करेंगे।

शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

10. मकर राशि :- आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी मीठी वाणी के कारण अपना सभी कार्य पूरा कराने में कामयाब रहेंगे। समाज की भलाई के लिए भी कार्य करने का मौका मिलेगा। परिवार वालों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है, हालांकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा लेकिन आपके अच्छे सितारे कमी भी नहीं आने देंगे।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

11. कुम्भ राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। सभी क्षेत्रों से आपको कुछ ना कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपके जो कार्य किसी कारणवश रुक गए थे, वह अब सभी पूरे होंगे। नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी को मिली तरक्की से आप काफी खुश नजर आएंगे। घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा। अगर आपने किसी से पैसे लिये हुए थे, वह भी आप लौटाने में कामयाब रहेंगे। माताजी का सानिध्य मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं उन्हें लाभ होगा।

शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

12. मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। गृहस्थजीवन में सुख शांति बनी रहेगी, सभी लोग मिलकर एक साथ खाना खाते हुए नजर आएंगे। बहन की सेहत में सुधार होगा। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार वालों की याद सताएगी। अपने बिजी दिन में से कुछ समय निकालकर आप अपने मन पसंदीदा कार्यो को करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां कुछ समय व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

आज का सुविचार

“सत्येनोत्पद्यते धर्मो दयादानेन वर्धते।
क्षमां स्थाप्यते धर्मो क्रोधलोभा द्वितीयश्यति॥”

भावार्थ :- धर्म सत्य से होता है, दया और दान से बढ़ता है, क्षमा से स्थिर होता है, और क्रोध एवं लोभ से नष्ट होता है। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मंगल करें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker