Yoga For Nervous System : बैलेंस बनाने और नर्व्स सिस्टम को बढ़ाने के लिए रोजाना करें ये योगासन

Yoga For Nervous System: To create balance and increase the nervous system, do these yogasanas daily.

Yoga For Nervous System : बैलेंस बनाने और नर्व्स सिस्टम को बढ़ाने के लिए रोजाना करें ये योगासन
Source: Credit – Social Media

Yoga For Nervous System : सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, इसे सर्वांग व्यायाम भी कहा जाता है। केवल इसका ही नियमित रूप से अभ्यास करने से व्यक्ति को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। इसके अभ्यास से व्यक्ति का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। ‘सूर्य नमस्कार’ स्त्री, पुरुष, बाल, युवा तथा वृद्धों के लिए भी उपयोगी बताया गया है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, थायराइड, पीरियड्स प्रॉबलम्स जैसी समस्याओं को कम करने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। योगासन से शरीर की समस्याएं प्रभावी रूप से दूर होती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे आसन हैं, जिनका अभ्यास महिलाओं को नियमित रूप से करना चाहिए। इन आसन को करने से पीठ दर्द, पेट दर्द, कमर दर्द, पीरियड्स आदि कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे होते है।

शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्‍त रहने और बचाव के लिए योग सबसे आसान तरिका है। महिला हो या पुरुष, योग सभी के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना योग करना एक अच्‍छी आदत है। इससे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ रहेंगी साथ ही मानसिक रूप से भी फायदा मिलेगा।

Yoga For Nervous System : बैलेंस बनाने और नर्व्स सिस्टम को बढ़ाने के लिए रोजाना करें ये योगासन
Source: Credit – Social Media

वृक्षासन (Vrikshasana)

वृक्षासन योग दिमाग और शारीर को भी स्‍ट्रेचिंग करने में मदद करता हैं। और ये आसन आपके जोड़ों और हड्डियों को भी मजबूत करता हे इसके अलावा ये हिप्‍स और चेस्‍ट के हिस्‍से को फैलाने में भी मदद करता है। ये योगा करने में बहुत ही आसान है।

वृक्षासन करने की विधि (Yoga For Nervous System)

  • दोनों पांव व हाथ मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं।
  • दायां पांव घुटने से मोड़ते हुए दाएं पांव की एड़ी को बायीं जांघ के मूल में रखें। पांव को मोड़ने के लिए हाथों का सहारा ले सकते हैं।
  • दोनों हाथ कंधे के बराबर ऊंचाई पर फैलाकर हथेलियों का रुख आसमान की ओर करें।
  • हाथों को सिर के ऊपर सीधे रखते हुए नमस्कार की मुद्रा में मिला लें।
  • शरीर को स्थिर रखने के लिए श्वास को नियंत्रित करें व दृष्टि को एक बिंदु पर स्थिर करें। क्षमतानुसार आसन रोकने का समय बढ़ाते हुए चले जाएं।
  • वापस आने के लिए उन्ही स्टेप्स को दोहराएं।
  • अब इसी अभ्यास को दूसरे पांव से दोहराएं।

वृक्षासन करने के फायदे

  • वृक्षासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है।
  • ये शरीर में स्थिरता और संतुलन बनाने में मदद करता है।
  • ये न्यूरो-मस्क्युलर के बीच संबंध को मजबूत और स्वस्थ बनाता है।
  • वृक्षासन पैरों की मसल्स को टोन करता है।
  • घुटने मजबूत होते हैं और हिप्स के जोड़ ढीले होते हैं।
  • आंखें, भीतरी कान और कंधे भी मजबूत होते हैं।
  • साइटिका के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
  • ये फ्लैट फीट की समस्या से भी राहत दिलवाता है।
  • ये आपको स्थिर, लचीला और धैर्यवान बनाता है।
  • वृक्षासन एकाग्रता को बढ़ाता है और मानसिक उलझनों को दूर करता है।
  • ये आसन छाती की चौड़ाई बढ़ाने में भी मदद करता है।

स्वास्थ्य अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker